फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने ऐसे साधा कांग्रेस, नेकां, पीडीपी और पाकिस्तान पर निशाना

Thu, 28 Mar 2019 09:44 PM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 28 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019: Modi targeted pdp,national conference, congress and pakistan in jammu rally
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू की रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के डूमी गांव में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान जहां उन्होंने अपना संबोधन डोगरी में शुरू किया वहीं डोगरा सरजमीं के वीरों को नमन किया। उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस, नेकां और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को भी चेताया। 


आगे की सात स्लाइड्स में विस्तार से पढ़े पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण...
loksabha election 2019: Modi targeted pdp,national conference, congress and pakistan in jammu rally
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
चीनी की तरह मीठी है डोगरी भाषा और यहां के लोग 
पीएम मोदी ने कहा "मैं बड़े पागां आला आं कि मीगी आज दोआरा मौका लगया कि मी मां वैष्णो देवी दे चरणा बीच मथ्था टेकने दा मौका लगया। मैं बाबा जित्तो जी गी भी चूकीए प्रणाम करना। वीर डोगरो की इस धरती को आपके इस चौकीदार का प्रणाम। मिठ्ठी ए डोगरें दी बोली ते खंड मिठ्ठे लोग डोगरे। चिन्नी की मिठ्ठी डोगरी भाषा है और वैसे ही मिठ्ठे हैं यहां के डोगरे। यह कहावत में तब सुनता था जब मैं संगठन मंत्री के रुप में आपके बीच काम करता था।" उन्होंने डोगरी में कहा कि "मैं बहुत खुशनसीब हूं कि एक बार फिर से मुझे मां वैष्णो देवी के चरणों में माथा टेकने का अवसर मिला। मैं बाबा जितो जी को भी झुक कर प्रणाम करता हूं। वीर डोगरो की इस धरती को आपके इस चौकीदार का प्रणाम। चीनी की तरह मीठी है डोगरी भाषा है और वैसे ही मिठ्ठे हैं यहां के डोगरे।" 

 
loksabha election 2019: Modi targeted pdp,national conference, congress and pakistan in jammu rally
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
आप कमल का बटन दबाएंगे, उधर आतंकियों में खलबली मच जाएगी  
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "आप सभी आने वाली 11 अप्रैल को ईवीएम पर कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाएंगे तो उसकी आवाज भीतर जमे आतंकियों और उनके साथियों में खलबली मचाएगी। सीमा पार भी उसकी गूंज सुनाई देगी।" उन्होंने कहा कि "सीमा पार आतंकियों की फैक्ट्री चलाने वाले आज खौफ में हैं। डर के साए में जी रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत को दहलाने के लिए सीमा पार से आने वाले आतंकी भी 100 बार सोच रहे हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
loksabha election 2019: Modi targeted pdp,national conference, congress and pakistan in jammu rally
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
मोदी विरोध की जिद में कांग्रेस देश का भला भूल गई 
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं हैरान हूं कि देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के बीच आखिर कांग्रेस के साथियों को हो क्या गया है? समझ ही नहीं आता कि यह वही सरदार पटेल की कांग्रेस है जिसने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए दिन रात एक कर दिया था। मुझे समझ नहीं आता की यह वही कांग्रेस है जिसमे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंदुस्तान की कल्पना की थी।" उन्होंने कहा कि "मोदी विरोध की जिद में कांग्रेस को देश का भला दिखना ही बंद हो गया है। पूरा देश एक सुर में बात कर रहा है मगर यह कांग्रेस अलग सुर में बोल रही है।"

 
विज्ञापन
loksabha election 2019: Modi targeted pdp,national conference, congress and pakistan in jammu rally
पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित - फोटो : संजय गुप्ता
पाक मांग रहा दुआएं कि मोदी से मिले छुटकारा, महामिलावटी आकर बैठें दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर पर राज करने वाली पार्टियां ऐसी बातें कर रही हैं जो गांव का अनपढ़ व्यक्ति भी कभी स्वीकार नहीं करेगा। किसी भी देशवासी को कांग्रेस, पीडीपी और नेकां की बाते कैसे मंजूर हो सकती हैं जिसकी वजह से तालियां पाकिस्तान में बजें। आज आतंकी और उनके आका दुआएं मांग रहे हैं कि कुछ भी हो जाए चौकीदार से छुटकारा मिले और महामिलावटी आकर दिल्ली में बैठ जाएं।" 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed