फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल के पहले सप्ताह में खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, देश-विदेश से पहुंचते हैं पर्यटक

Wed, 27 Mar 2019 01:16 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 27 Mar 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
srinagar asias largest tulip garden to get open in first week of april jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसे पर्यटकों के लिए खोलने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि यहां आने वाले लोगों का रंग बिरंगी ट्यूलिप मन मोह ले। अप्रैल के पहले सप्ताह में इसे औपचारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। फ्लोरिकल्चर विभाग के अनुसार इस बार करीब 12 लाख से अधिक ट्यूलिप लगाए गए हैं और उम्मीद है कि गार्डन खुलने पर वह खिल जाएंगे। इसके अलावा कई नए बदलाव भी किए गए हैं जिसमें फ्लड लाइट्स जैसी सुविधा भी शामिल हैं।


 
srinagar asias largest tulip garden to get open in first week of april jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, और ट्यूलिप गार्डन में खिलने वाले ट्यूलिप के रंग बिरंगे फूल इसकी सुंदरता को और निखार देते हैं। कश्मीर की हसीन वादियों के साथ-साथ करीब 5 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर फैले इस गार्डन में वसंत की शुरुआत के साथ ही रंग बिरंगे ट्यूलिप खिल जाते हैं, लेकिन इस बार बारिश और ठंड के चलते अभी फूल नहीं खिले हैं, लेकिन बाग में काम कर रहे कर्मचारियों के अनुसार आने वाले दिनों में धूप और अच्छे मौसम के चलते उम्मीद है कि यह फूल पूरी तरह से खिल जाएंगे। 

 
srinagar asias largest tulip garden to get open in first week of april jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
डाइरेक्टर फ्लोरिकल्चर हफीज शाह ने बताया कि इस वर्ष करीब 50 किस्म के 12 लाख खूबसूरत और रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूल यहां लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खराब मौसम के चलते ट्यूलिप गार्डन के खुलने में थोड़ी देरी हुई है। हमें उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में किसी भी समय इसे आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ बदलाव भी किये गए हैं जो पर्यटकों को काफी लुभाएंगे। इस बार बाग में फ्लड लाइट्स भी लगाई गई है ताकि शाम होने के बाद भी काफी देर तक पर्यटक इन खूबसूरत नजारों का लुत्फ ले सकें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar asias largest tulip garden to get open in first week of april jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
बता दें कि पिछले वर्ष बाग़ के बीच फव्वारों वाली एक वाटर चैनल, फ्री वाई-फाई आदि जैसे बदलाव लाए गए थे। ट्यूलिप के अलावा बाग में हाई-सिंथेसिस फूलों की प्रजातियां भी लगाई गई हैं ताकि बाग हरा भरा दिखे। पर्यटन विभाग द्वारा भी ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर की ओर आकर्षित हो सकें। 

 
विज्ञापन
srinagar asias largest tulip garden to get open in first week of april jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
-ट्यूलिप गार्डेन को वर्ष 2008 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उद्घाटन किया था। उस समय ग़ुलाम नबी आजाद मुख्यमंत्री थे।
-ट्यूलिप गार्डेन को पहले सिराज बाग के नाम से भी जाना जाता था।
-यह बाग जबरवन पहाड़ियों के दामन में मुगल बाग चश्माशाही के नजदीक स्थित है।
-पर्यटकों और स्थानीय लोगों में प्रसिद्ध इस बाग में लाखों ट्यूलिप के फूल खिलते हैं। 
-फिल्मों और टीवी सिरियल्स की भी शूटिंग के लिए यह प्रसिद्ध है।  
-मार्च-अप्रैल में केवल 15 से 20 दिन के लिए खुलने वाले इस बाग में लाखों लोग आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed