{"_id":"5c9d14aabdec22145f5398ab","slug":"lok-sabha-eletion-2019-prime-minister-narendra-modi-chowkidar-trends-in-jammu-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बीजेपी की रैली में चौकीदार के ट्रेंड के साथ दिखा महिलाओं पर मोदी मुखौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बीजेपी की रैली में चौकीदार के ट्रेंड के साथ दिखा महिलाओं पर मोदी मुखौटा
Fri, 29 Mar 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली में महिलाएं मोदी का मुखौटा पहनकर पहुंची
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू की पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यानी ‘चौकीदार’ पूरे फार्म में दिखे। उन्होंने जम्मू से जुड़े सारे मुद्दों को उठाकर लोगों को जोड़ने की कोशिश की। पाकिस्तान और आतंक के पनाहगारों को निशाने पर लेते हुए दो टूक चेताया कि अब यह सब नहीं चलने वाला है। सीमा पार तथा देश के भीतर आतंकियों के साथियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब एक भी कदम भारी पड़ेगा। एक शिक्षक की तरह उन्होंने पाकिस्तान, आतंक का साथ देने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर रैली में मौजूद लोगों की राय ली और हामी भरवाई। इस दौरान चौकीदार ट्रेंड में जहां समर्थक दिखे वहीं महिलाएं भी मोदी मुखौटे पहने नजर आईं।
पीएम नरेन्द्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
मैं बड़ा भागा आला, मीगी माता वैष्णो देवी, बाबा जित्तो...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू के डूमी गांव में अपने 43 मिनट लंबे भाषणा की शुरूआत डोगरी के शब्दों के साथ की। उन्होंने कहा मैं बड़ा भागा आला, मीगी अज दोबारा मौका मिलेया कि श्री माता वैष्णो देवी, बाबा जित्तो का आर्शिवाद हासिल करू। वीर डोगरों की घरती को आपके चौकीदार का प्रणाम। मोदी बोले मीठी ए डोगरा दी बोली ते खंडे मिट्ठे लोग डोगरे। मोदी के इन शब्दों से रैली में मोदी मोदी के नारों की गूंज चारों तरफ गूंज गई।

वाजपेयी, आडवाणी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे
- फोटो : संजय गुप्ता
वाजपेयी, आडवाणी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे
भाजपा की रैली स्थल पर पूर्व में अन्य नेताओं के साथ दिखने वाले वाजपेयी, आडवाणी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र नहीं दिखे। चित्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा जम्मू संभाग के दो उम्मीदवारों डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा के चित्र नजर आए। अपने भाषण में भी मोदी ने वाजपेयी, आडवाणी और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने जम्मू संभाग के जन संघ के नेता पंडित प्रेम नाथ डोगरा का जिक्र जरूरी अपने भाषण में किया।

पीएम मोदी ने जम्मू में रैली को किया संबोधित
- फोटो : संजय गुप्ता
पूर्व उपमुख्यमंत्रियों को मुख्यमंत्री बोल गए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान मंच पर बैठे पार्टी के दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों जिसमें डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शामिल थे को पूर्व मुख्यमंत्री बोल गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान मंच पर बैठे पार्टी के दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों जिसमें डॉ. निर्मल सिंह और कवींद्र गुप्ता शामिल थे को पूर्व मुख्यमंत्री बोल गए।
विज्ञापन
मैं भी चौकीदार हूं टी-शर्ट का दिखा ट्रेंड
- फोटो : संजय गुप्ता
मैं भी चौकीदार हूं की टी शर्ट में नजर आए कार्यकर्ता
रैली स्थल पर जुटी हजारों की भीड़ में भाजपा के कार्यकर्ता मैं भी चौकीदार हूं की टीशर्ट पहने नजर आए। मोदी मोदी के नारों के अलावा विजय संकल्प रैली अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी गूंजते रहे।
रैली स्थल पर जुटी हजारों की भीड़ में भाजपा के कार्यकर्ता मैं भी चौकीदार हूं की टीशर्ट पहने नजर आए। मोदी मोदी के नारों के अलावा विजय संकल्प रैली अबकी बार फिर मोदी सरकार के नारे भी गूंजते रहे।