{"_id":"5cadf80dbdec2214743f502d","slug":"lok-sabha-elections-2019-2-24-lakh-votes-will-be-cast-before-voting-begins-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मतदान शुरू होने से पहले ही डल जाएंगे 2.24 लाख वोट, पीछे है ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मतदान शुरू होने से पहले ही डल जाएंगे 2.24 लाख वोट, पीछे है ये वजह
Wed, 10 Apr 2019 07:38 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को होने वाले प्रथम चरण के मतदान से पहले जम्मू-पुंछ और बारामुला के सभी बूथों पर 2.24 लाख वोट डाले जाएंगे। लेकिन इन वोटों का फायदा किसी भी प्रत्याशी को नहीं मिलेगा।
Trending Videos
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
दरअसल, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक बूथ पर मतदान शुरू होने से पहले बैलेट, सेंटर यूनिट और वीवीपैट की जांच के लिए मॉक पोल किया जाएगा।
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया में बाधा न आए, इसके लिए जम्मू-पुंछ के 2740 और बारामुला के 1749 बूथों पर 50-50 मतों का मॉक पोल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
इसमें यह देखा जाएगा कि बैलेट, सेंटर यूनिट व वीवीपैट सही ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं। इस हिसाब से सभी मतदान स्थलों पर दो लाख 24 हजार 450 वोट डाले जाएंगे। मॉक पोल की प्रक्रिया सुबह छह बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पीठासीन अधिकारी की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया प्रत्याशी और उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में होगी। मॉक पोल मतों की पर्ची सील करने के बाद सेंटर यूनिट व वीवीपैट को खाली करके मतदान शुरू कराया जाएगा।