फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी पिच पर गौतम गंभीर के जवाबों से बोल्ड हुईं महबूबा, ट्विटर से किया ब्लॉक

Wed, 10 Apr 2019 12:07 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 10 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: gautam gambhir and mehbooba mufti twitter war
गौतम गंभीर, महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की कश्मीर मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ ट्विटर पर तीखी बहस हो गई। क्रिकेट की पिच पर आक्रामक खेल दिखाने वाले गंभीर ने महबूबा को उसी अंदाज में जवाब दिया। इससे तिलमिलाई महबूबा ने गंभीर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद इस बहस का अंत हुआ।  


 
lok sabha election 2019: gautam gambhir and mehbooba mufti twitter war
महबूबा मुप्ती - फोटो : ANI
हाल ही में पीडीपी नेता ने अनुच्छेद 370 को हटाने जाने को लेकर कहा था कि अगर ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि भारत का संविधान जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होगा और अगर भारतीय इसे नहीं समझते हैं तो वे ‘गायब’ हो जाएंगे और उनकी कहानी का अंत हो जाएगा। इस पर जवाब देते हुए गंभीर ने ट्वीट किया, ‘यह भारत है, आपकी तरह कोई दाग नहीं, जो गायब हो जाएगा।’




 
lok sabha election 2019: gautam gambhir and mehbooba mufti twitter war
गौतम गंभीर - फोटो : फाइल
पूर्व क्रिकेटर के इस बयान पर महबूबा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘उम्मीद है कि भाजपा में आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेटर करियर की तरह बेहद छोटी नहीं रहेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: gautam gambhir and mehbooba mufti twitter war
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
गंभीर ने जवाब दिया, ‘ओह, आपने मेरे ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया। मेरे ट्वीट का जवाब देने में आपको 10 घंटे लगे। बहुत धीमा। यह आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी को दर्शाता है। कोई आश्चर्य नहीं कि आप इन मुद्दों को सुलझाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।’

विज्ञापन
lok sabha election 2019: gautam gambhir and mehbooba mufti twitter war
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
महबूबा बोलीं, कहीं और जाकर ट्रोलिंग करो 
महबूबा ने गंभीर को जवाब देते हुए कहा कि मैं आपके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। आपको ब्लॉक कर रही हूं ताकि आप दो रुपये प्रति ट्वीट के हिसाब से कहीं और जाकर ट्रोलिंग कर सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed