देश में जहां भी जाओ जनता मोदी-मोदी के नारे लगा रही है। वह इन नारों से बता रही है कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। देश में विकास मुद्दा बना हुआ है। इसके अलावा गरीबों के लिए किया गया काम और जम्मू-कश्मीर भी आज बड़ा मुद्दा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उधमपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित रैली की शुरूआत में यह बातें कहीं।
उधमपुर में बोले अमित शाह, आतंकियों के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस, पीडीपी और नेकां की पॉलिसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह अपना भाषण ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ के नारे के साथ शुरू किया। जनता ने भी नारे में साथ दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू व उधमपुर की जनता को बताने आया हूं कि कश्मीर के अंदर जो घटनाएं घट रही हैं, उसके साथ पूरे देश की जनता जम्मू की जनता के साथ खड़ी है। श्यामा मुखर्जी ने बलिदान देकर राज्य को देश के साथ बांधने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि सबके लिए सबसे बड़ा मुद्दा देश की सुरक्षा है। जब से देश का विभाजन हुआ है तब से ही प्रताड़ना को झेलते आए हैं। कांग्रेस व नेकां की सरकार में आतंकवादियों को किसी का खौफ नहीं था। जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। यूपीए की सरकार मौनी बाबा की सरकार थी। नरेंद्र मोदी की सरकार में पाकिस्तान ने उरी हमला करवाया, तो मोदी सरकार ने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक कर जवाब दिया।
फिर भी पाकिस्तान नहीं सुधरा। फिर पाकिस्तान ने पुलवामा में हमला कराया, जिसमें हमारे देश के 40 जवान शहीद हुए। देश के अंदर इसको लेकर आक्रोश था। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के डर से सीमा पर टैंक लगा दिए। लेकिन टैंक धरे के धरे रह गए और हमारी वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के कैंप तबाह कर दिए। पूरे देश ने इसकी खुशी मनाई। देश भर में मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया गया। मातम केवल दो स्थानों पर छाया हुआ था। एक पाकिस्तान में और दूसरा राहुल बाबा, एनसी और पीडीपी कैंप में। समझ में नहीं आता है कि इनको क्या परेशानी है। राहुल के गुरु शैम पित्रोदा बातचीत करने की बात कहते हैं। आतंकियों के साथ ईलू-ईलू करना कांग्रेस पार्टी, पीडीपी, एनसी की पॉलिसी हो सकती है, लेकिन यह भाजपा की पॉलिसी नहीं है। वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला जाएगा।
मोदी की कूटनीति से पाकिस्तान पड़ा अलग
अमित शाह ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पूरे विश्व में छाती पीटना शुरू कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति के कारण किसी ने भी पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। पूरी दुनिया मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही। यह भारत की कूटनीति की बड़ी जीत थी।