जम्मू के गांधी नगर क्षेत्र में स्थित ग्रीन बैल्ट पार्क में एक तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई है। तेंदुआ ग्रीन बैल्ट पार्क में घूमता हुआ नज़र आया। इस दौरान तेंदुए ने एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। हमले में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोगों का ग्रीन बैल्ट पार्क के बाहर जमावड़ा लग गया है।
{"_id":"606c11cf8ebc3ee6487f1578","slug":"leopard-in-green-belt-park-of-jammu-gandhi-nagar-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू के ग्रीन बैल्ट पार्क में तेंदुए ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के ग्रीन बैल्ट पार्क में तेंदुए ने किया हमला, एक व्यक्ति घायल
Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन बैल्ट पार्क में बैठा तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन बैल्ट पार्क में तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
लोग पार्क के बाहर तेंदुए को फोन में कैद करने की कोशिश करने में लगे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।
ग्रीन बैल्ट पार्क में तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार यह तेंदुआ बावे में कुछ दिन पहले देखा गया वही तेंदुआ है जिसने एक कुत्ते को शिकार बनाया था और दूसरे अन्य कुत्ते पर भी हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले भी बावे के जंगल में तें घूम रहे तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया, जबकि कुत्ते को नोंच डाला है। क्षेत्रवासियों को डर है कि तेंदुआ उनके बच्चों या अन्य किसी व्यक्ति पर हमला न कर दे। वीरवार देर शाम तक वन्यजीव की टीमें दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने में लगी थीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
बाावे में तेंदुए की जानकारी देती हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
दो बार पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ
स्थानीय निवासियों ने बताया था कि बावे क्षेत्र में तेंदुए के दिखने की यह तीसरी घटना है। इसको पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव वार्डन जम्मू अनिल अत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के साथ उसका शावक भी है, जिससे वह खूंखार हुआ है। विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।
यह भी पढ़ें- कश्मीर के लोगों में चिंता: बोले, स्कूल बंद तो पर्यटन स्थल क्यों खुले