फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश-दुनिया के लिए नजीर बन रहा है लद्दाख, चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने कहा- जन सहयोग से काबू में आया कोरोना

Fri, 03 Apr 2020 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Ladakh is becoming good example for country and world in fight against Coronavirus
लद्दाख में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

लद्दाख में कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर सेंट्रल रैपिड रिस्पांस टीम ने अपनी रिपोर्ट उपराज्यपाल आरके माथुर को सौंप दी। टीम में शामिल पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने कहा है कि लद्दाख में लोगों के सहयोग और विभागों की सतर्कता से कोरोना पर बहुत हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। लेकिन अभी सावधान रहने की जरूरत है।


 

Ladakh is becoming good example for country and world in fight against Coronavirus
लद्दाख में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

टीम सदस्यों ने एहतियात के लिए कई सिफारिशें की हैं। इसका मकसद भविष्य में भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है। टीम में शामिल डॉक्टरों ने उपराज्यपाल से कहा कि प्रशासन और विभागों ने जिस तरह से लोगों के सहयोग से काम किया है, उससे कोरोना पर काबू पाने में मदद मिली। यही वजह है कि लद्दाख में कोरोना के मामलों पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। उल्लेखनीय है कि लद्दाख में तेरह दिन बाद कोरोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया।

 

Ladakh is becoming good example for country and world in fight against Coronavirus
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लद्दाख के कारगिल जिले के लातू गांव के लोगों ने नई पहल की है। ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर नोटिस चिपका दिए हैं कि कोई भी बिना हाथ धोए गांव में प्रवेश न करे। इस पहल की प्रशासन ने भी सराहना की है। कारगिल टाउन से करीब 25 किलोमीटर दूर एलओसी के करीब बसे लातू गांव में करीब 45 घर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ladakh is becoming good example for country and world in fight against Coronavirus
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में कारगिल के जिला उपायुक्त बसीरुल हक चौधरी ने गांव वालों की इस पहल को बाकी गांवों के लिए एक रोल मॉडल बताया था। चौधरी ने ट्वीट में लिखा...लातू गांव रोल मॉडल। इस पहल के साथ कई और गांव भी जुड़ेंगे। यहां कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गांव के लोगों ने एक कमेटी गठित की। इसमें फैसला लिया गया कि अगर गांव को कोरोना से बचाना है तो किसी को बिना हाथ धोए अंदर नहीं आने देना है चाहे वह बाहर वाला हो या फिर गांव का ही क्यों ना हो।

विज्ञापन
Ladakh is becoming good example for country and world in fight against Coronavirus
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं इस फैसले को सुनिश्चित बनाने के लिए गांव के युवा अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। गांव की सीमा शुरू होते ही पत्थरों पर और वहां बनी पानी की टंकी पर इस संबंध में संदेश भी लिखे गए हैं। हाथ धोने के लिए साबुन, सैनिटाइजर आदि सामान भी रख दिया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed