फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

Mon, 29 Jun 2015 04:15 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

keep these things in mind on amarnath yatra
क्या करें :

• फिट रहने के लिए यात्रा से कुछ दिन पूर्व प्रतिदिन 4-5 किमी. सुबह सायं सैर करें
• अपने सामान से लदे घोड़ों/खच्चरों और कुलियों के साथ-साथ रहें
• पहलगाम और बालटाल के बाद की यात्रा के दौरान बारिश से बचाव को सामान वाटरप्रूफ बैग में रखें
• खाली पेट यात्रा शुरू न करें, इससे गंभीर चिकित्सक समस्याएं पैदा हो सकती हैं
• यात्रा के लिए पंजीकरण होना जरूरी
• तंदुरुस्त होकर ही यात्रा पर आएं
• प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था में ही यात्रा करें
• 13 साल की कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वालों को यात्रा की इजाजत नहीं
• छह सप्ताह तक की गर्ववती महिलाएं यात्रा पर न आएं
• पंजीकृत लेबर, खच्चर और पालकीवालों की ही सेवाएं लें
• पहाड़ों पर यात्रा के लिए महिलाएं साड़ी के बजाय सलवार सूट या पैंट पहने

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

keep these things in mind on amarnath yatra
क्या न करें :
• तय ट्रैक के बजाय शाटकट रूट न अपनाएं
• चढ़ाई और तीव्र ढलानों पर चढ़ने से परहेज करें
• चेतावनी वाले स्थानों पर न रुकें और आगे बढ़ते रहें
• यात्रा के दौरान पालीथिन का इस्तेमाल वर्जित
• तय किए गए किराये से अधिक भुगतान न करें
• बोर्ड और प्रशासन के नियमों के मुताबिक ही यात्रा करें
• समय-समय पर यात्रा अधिकारी की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

keep these things in mind on amarnath yatra

जरूरी सामान साथ लेकर ही यात्रा करें
मेडिकल सहायता: पूरी यात्रा कि रास्ते में जगह जगह चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति होती है। फिर भी यात्रा पर आने वाले यात्री अपने साथ वह दवाइयां जरूर रखें, जिनका वे नियमित सेवन करते हैं।

खाना: खाने का जरूरी सामान सरकार की ओर चंदनबाड़ी, शेषनाग और पंजतरणी में स्थापित दुकानों से जायज दामों पर मिलता है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं को चाहिए कि वह अपने साथ बिस्कुट, टाफी, कैनड फूड आदि सामग्री जरूरी रखें।

कपड़े: अमरनाथ यात्रा के दौरान पारा नीचे रहता है। ऐसे में यात्रियों को अपने साथ सभी जरूरी सामान रखना चाहिए। वे अपने साथ ऊनी कपड़े, स्वेटर, मंकी कैप आदि लेकरचलें। इसके अलावा विंड चीटर, स्लीपिंग बैग, कंबल, छाता, रेन कोट, वाटरप्रूफ बूट, छड़ी, टार्च आदि भी रखें। महिलाएं सूट या पेंट रखें।

बीमा: पंजीकरण के साथ ही यात्रियों को बीमा कवर मिलता है। इसके अलावा यात्रा के जोखिम को देखते हुए श्रद्धालु यात्रा पर निकलने से अलग से बीमा भी करवा सकते हैं।

ठहरने का बंदोबस्त: यात्रा के दौरान राज्य सरकार और निजी संस्थाओं की ओर से टेंटों में रहने की सुविधा मुहैया करवाई जाती है, जिसकेलिए बुकिंग बेस कैंपों से की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

keep these things in mind on amarnath yatra

सात दिन तक चलेंगे सिम कार्ड
श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को पंजीकरण काउंटरों से ही प्रीपेड सिम कार्ड की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण काउंटरों से यात्रियों को प्रीपेड सिम कार्ड के कनेक्शन मुहैया करवाए जाते हैं। कश्मीर में भी कुछ केंद्रों पर यह सुविधा दी जाती है। ये प्रीपेड कनेक्शन सात दिन तक सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों की भी रखें ध्यान

keep these things in mind on amarnath yatra

मौसम की स्टीक जानकारी मिलेगी
बाबा बर्फानी के भक्तों को मौसम की स्कीट जानकारी मिल सकेगी। इसले लिए आधुनिक वैदर सिस्टम लगाए गए हैं। इससे यात्री मौसम के हिसाब से अपनी यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बना सकेंगे। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू के सभी तेरह हालों में एलसीडी में भक्तों को जरूरी सूचनाएं देने की व्यवस्था होगी। यात्रियों के लिए जम्मू में मुख्य आधार शिविर भगवती नगर रहेगा। इसके अलावा पहलगाम और बालटाल रूट के बैस कैंपों में भी महत्वपूर्ण सूचनाएं नियमित दी जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed