{"_id":"5ad30d8a4f1c1b65098b48d2","slug":"kathua-rape-case-rassana-murder-crime-branch-jammu-and-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांडः यहीं हैं वो 5 सवाल, जो रसाना कांड की जांच पर उठा रहे हैं उंगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांडः यहीं हैं वो 5 सवाल, जो रसाना कांड की जांच पर उठा रहे हैं उंगली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sun, 15 Apr 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ के रसाना में हुआ रेप कांड कई सवालों के घेरे में है। क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में बताया गया है कि देवस्थान में नाबालिग को तीन दिन तक रखकर रेप होता रहा। लेकिन देवस्थान की स्थिति देखकर इस पर कई सवाल उठते हैं। अमर उजाला ने क्राइम ब्रांच की चार्जशीट और देवस्थान की जमीनी हकीकत की पड़ताल की।
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
चार्जशीट: तीन दिन तक नाबालिग को देवस्थान में रखा गया
इस देवस्थान के तीन दरवाजों की चार चाबियां हैं। तीन चाबियां रसाना के 13 घरों में बदल बदल रखी जाती हैं। इसके अलावा एक चाबी पाटा गांव में है। इस गांव में 30 के करीब घर हैं। सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे और शाम 6 बजे से 8 बजे तक सब लोग देवस्थान में ज्योति जलाने आते हैं।
ऐसी मान्यता है कि कुल देवता के स्थान पर प्रतिदिन दो वक्त ज्योति जलाई ही जाती है। सांझी राम की बेटी मोनिका शर्मा ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने बताया कि तीन दिन तक बच्ची से देवस्थान के भीतर रेप हुआ। लेकिन उक्त तीन दिनों में सुबह शाम लोग आकर माथा टेक कर गए। यदि लड़की को यहां छुपाया होता, तो पता चल जाता।

KATHUA
- फोटो : AMAR UJALA
चार्जशीट: 12 जनवरी को विशाल जंगोत्रा ने सुबह 6 बजे देवस्थान में बच्ची से रेप किया
जबकि जम्मू बार एसोसिएशन ने कठुआ गैंगरेप की चार्जशीट पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने जिस विशाल जंगोत्रा को दुष्कर्म का आरोपी करार दिया है, वो घटना के वक्त सैकड़ों मील दूर मुजफ्फरनगर के एक परीक्षा केंद्र में इम्तिहान दे रहा था। एसोसिएशन ने अपने दावे के समर्थन में दस्तावेजी सबूत भी पेश किए हैं। जिसमें वो 12 तारीख को मृदा विज्ञान का पेेपर दे रहा था।

चार्जशीट: बच्ची को टेबल के नीचे छुपाकर, मैट और दरियों से कवर करके रखा
अमर उजाला: देवस्थान में यह टेबल अब भी पड़ा है। जिसकी ऊंचाई करीब दो फुट होगी और लंबाई ढाई फुट। इसके नीचे किसी को छुपाकर रखना जाए तो साफ तौर पर पता चल जाएगा। बेशक इसे सभी तरह से कवर करके रखा जाए।
अमर उजाला: देवस्थान में यह टेबल अब भी पड़ा है। जिसकी ऊंचाई करीब दो फुट होगी और लंबाई ढाई फुट। इसके नीचे किसी को छुपाकर रखना जाए तो साफ तौर पर पता चल जाएगा। बेशक इसे सभी तरह से कवर करके रखा जाए।
विज्ञापन
kathua
- फोटो : AMAR UJALA
घर के रास्ते में शव मिला था
जिस जगह पर नाबालिग का शव मिला। वो जगह सांजी राम के घर और देवस्थान को जोड़ती है। यूं कहा जाए कि देवस्थान से सांजी राम के घर के रास्ते में शव मिला था। यह भी एक सवाल है कि सांजी राम के घर के रास्ते के बीच शव क्यों फेंका। जबकि आरोपियों को मालूम था कि वहां से हर रोज कई लोग गुजरते है। यह रास्ता सांजी राम के अलावा अन्य घरों को शार्टकट रास्ते के रूप में जोड़ता है। स्थानीय लोगों में सवाल पनप रहा है कि अगर साँझीराम आरोपी है तो वो अपने घर के रास्ते में बच्ची के शव को क्यूं फेकेगा। कूटा में धरने पर बैठे रसाना गांव के लोगों का कहना है कि अगर सांजी राम सहित अन्य लोग दोषी हों, तो उन्हें सख्त सजा दो। लेकिन इसकी जांच सीबीआई से कराओ। क्योंकि क्राइम ब्रांच ने सिर्फ एक ही पक्ष की बात सुनी है। सीबीआई की जांच में यदि साबित हो तो वह लोग तैयार हैं।