कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने तीन दिन में दस आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकियों को भी मौत के घाट पर उतार दिया है।
Kashmir Encounter: घाटी में तीन दिन में दस आतंकी ढेर, अमरीन भट्ट के कातिलों का भी हुआ सफाया
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 27 May 2022 01:11 PM IST
सार
पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों का खात्मा कर दिया गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि अवंतीपोरा में मारे गए कश्मीरी अभिनेत्री अमरीन भट्ट की हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन