श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने आतंकियों को सुधरने का संदेश दिया है। श्रद्धा ने कहा कि किसी की पीठ पर वार करने से तुम्हें कुछ हासिल नहीं होगा। तालीम के दम पर अपना भविष्य बनाओ। हिंदुओं को निशाना बनाकर तुम कश्मीर नहीं पा जाओगे। तुम केवल शरीर को मार सकते हो, आत्मा को नहीं। मैने अपने पिता को बिना रोए विदा किया है। ये साहस मेरे पिता ने दिया है।
कहा कि ये आतंकी कुछ रुपयों की खातिर लोगों की गाड़ियों पर हमला करते हैं। लोगों को निशाना बनाकर हत्या करते हैं। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। मैं कहना चाहती हूं कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो। अपने भविष्य को संवारो। मैंने अपनी पिता की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है। पिताजी साइकिल से चलते थे, मेहनत और ईमानदारी के बूते उन्होंने समाज में सम्मान पाया। मुझे और मेरे भाई को अच्छी तालीम दी। हिंदू होने के बावजूद मैंने कुरान पढ़ी है।
2 of 5
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
कहा कि कुरान में भी लिखा है कि शरीर की हत्या की जा सकती पर आत्मा की नहीं। आतंकियों तुम बंदूक के दम पर हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकते। मैं अपने पिता की बेटी हूं, अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मेरा सामना करो।
3 of 5
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
श्रद्धा ने कहा कि मेरे पिता ने हम सबको शिक्षा दी है। वहीं आतंकियों को पत्थर और बंदूक थमाई गई है। मैं कहना चाहती हूं कि एक इंसान बन जाओ।
4 of 5
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
कहा कि कश्मीरी पंडितों ने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की है। हम लोग सब जगह फैले हुए हैं।
5 of 5
कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
श्रद्धा ने कहा तुम(आतंकी) केवल बंदूक चला सकते हो, हत्याएं कर सकते हो। जिसको जैसी तालीम मिली है वो वैसा ही काम करेगा। बात करनी है तो शिक्षा के स्तर पर आओ फिर बात करें।