फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोडा में जोशीमठ जैसा संकट: 21 घरों में आई दरारें, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

Sat, 04 Feb 2023 12:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

डोडा में जोशीमठ जैसा संकट उत्पन्न हो गया है। जिले के ठाठरी क्षेत्र के नई बस्ती गांव के घरों में दरारें आ रही हैं और कुछ मकान तो ढहना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Joshimath like crisis in Doda thathri jammu cracks in many houses affected families shifted
डोडा: मकान में आई दरारें - फोटो : संवाद

जम्मू संभाग के डोडा जिले में जोशीमठ जैसे हालात बन गए हैं। जिले के ठाठरी की नई बस्ती में 21 घरों में दरारें आ गई हैं। किसी अनहोनी से बचने के लिए 19 परिवारों के 117 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों ने एक धार्मिक स्थल तथा छात्राओं के लिए धार्मिक स्कूल को भी असुरक्षित घोषित किया है।

Joshimath like crisis in Doda thathri jammu cracks in many houses affected families shifted
Doda - फोटो : संवाद

डोडा जिला उपायुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना कर बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दो दिन पहले मकानों में दरारें आनी शुरू हुईं थीं, लेकिन वीरवार को एक हिमस्खलन के बाद हालात बिगड़ने लगे। गांव में कुल 21 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

Joshimath like crisis in Doda thathri jammu cracks in many houses affected families shifted
Doda - फोटो : संवाद

एसडीएम ठाठरी अतहर आमिन जरगर ने बताया कि कुल 19 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, इनके आवास असुरक्षित हो चुके थे। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जोशीमठ जैसे हालात से इन्कार करते हुए कहा कि भूस्खलन से दिक्कत आई है। चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स तथा नेशनल हाईवे प्राधिकरण के भूगर्भशास्त्रियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath like crisis in Doda thathri jammu cracks in many houses affected families shifted
Doda - फोटो : संवाद

इस बीच प्रशासन की ओर से तैयार किए गए अस्थायी आवास में शिफ्ट किए गए लोगों में से कुछ लोग अपने पैतृक घरों में लौट आए हैं। गांव की जाहिदा बेगम ने बताया कि वह 15 साल से गांव में रह रही है, लेकिन पक्के मकान में दरारें पैदा होना आश्चर्यजनक है। गुरुवार को भूस्खलन के बाद से ही दरारें आई हैं। उन्होंने समुचित पुनर्वास की मांग की है। एक अन्य ग्रामीण फारूक अहमद ने कहा कि प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद के लिए प्रशासन तथा स्वयंसेवी संगठनों को आगे आना चाहिए।
 

विज्ञापन
Joshimath like crisis in Doda thathri jammu cracks in many houses affected families shifted
Doda - फोटो : संवाद

गांव में दहशत
गांव में 50 से अधिक परिवारों में मकानों में दरारें आने की सूचना से हड़कंप मच गया। 19 परिवारों के 117 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी, मजदूर व पूर्व सैन्य कर्मियों के परिवार के सदस्य हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed