जम्मू में 36वें अंतर विश्वविद्यालय उत्तर क्षेत्र युवा महोत्सव (अंतर्नाद) में विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों की अलग-अलग प्रस्तुतियों से जेयू परिसर एक गुलदस्ता जैसा नजर आया। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में प्रतिभागी जहां गजलों से वाहवाही लूट रहे थे, तो दूसरी तरफ जनरल जोरावर सिंह सभागार में एकल नाटक में विभिन्न संदर्भों और पात्रों को जीवंतता के साथ सामने रख रहे थे।
2 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
परिसर में पोस्टर निर्माण, फोटोग्राफी और मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जनरल जोरावर सिंह सभागार में एकल नाटक को देखने के लिए विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग पहुंचे थे। गुजरात टेक्निकल विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने नाटक के जरिये सामाजिक संवेदना बनाए रखने का संदेश दिया।
3 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
इसमें दिखाया गया कि परिवार को जोड़े रखने के लिए क्या करना जरूरी है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर के छात्रों ने नाटक में दिखाया कि पति की मौत के पीछे उसकी पत्नी जिम्मेदार है।
4 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
वहीं, यह भी दिखाया कि बेटे की मौत के बाद एक मां का दिल किस तरह से पसीज जाता है। इसमें एक बालक की कुशलता का भी बोध करवाया गया है। क्रमवार करीब पंद्रह विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने अपने नाटकों का मंचन किया।
5 of 13
जम्मू विवि में अंतर्नाद कार्यक्रम
- फोटो : संजय कुमार
हम अपनी याद में ऐसा डुबोएंगे...
ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित लाइट वोकल और क्लासिकल वोकल के सुर-ताल पर सभी विश्वविद्यालयों के छात्र झूमते नजर आए। हर प्रस्तुति अपने आप में खास रही। पंजाब टेक्निकल विश्वविद्यालय के छात्रों ने हम अपनी याद में ऐसा डुबोएंगे, चाहा तो तुमको पाएंगे, सोने का दिल इसी इंतजार में... गजल पेश की।