फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, रामबन में पस्सियां गिरने से सैकड़ों वाहन फंसे

Sat, 21 Dec 2019 08:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 21 Dec 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed, hundreds of vehicles stranded after falling ribs in Ramban
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रामबन के डिगडोल में शनिवार शाम पस्सियां गिरने से फिर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। दूसरे दिनदिन में तीन ही घंटे हाईवे खुला, जिससे रास्ते में फंसे हुए वाहनों को निकाला गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। 


 
Jammu-Srinagar National Highway closed, hundreds of vehicles stranded after falling ribs in Ramban
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू सहित संभाग के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड में रास्ते में फंसे चालकों की परेशानी बढ़ गई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला पुंछ व राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। इसके आगे अगले एक हफ्ते तक सूखी सर्दी पड़ेगी।

 
Jammu-Srinagar National Highway closed, hundreds of vehicles stranded after falling ribs in Ramban
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को युद्धस्तर पर काम करने के बाद दोपहर दो बजे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में सफलता मिल पाई। लेकिन तीन घंटे बाद दोबारा पस्सियों को राजमार्ग पर आ जाने से हाईवे बंद हो गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में नियमित रूप से हो रहा भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। कश्मीर में शीत लहर जारी है। यहां दिन और रात का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे चल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed, hundreds of vehicles stranded after falling ribs in Ramban
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान शून्य पर पहुंच गया है। जम्मू में मौसम में सुधार रहा और यहां दिन का तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 0.2 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed, hundreds of vehicles stranded after falling ribs in Ramban
ठंड की चपेट में जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
स्थान        न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग       माइनस 9.6
लेह            माइनस 9.5
पहलगाम    माइनस 3.0
कुपवाड़ा     माइनस 1.5
श्रीनगर       माइनस  0.4

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed