फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर बदला मौसम: डेढ़ माह से लंबा सूखा समाप्त, जम्मू कश्मीर के इन इलाकों में बर्फबारी-बारिश, यहां खिली धूप

Fri, 26 Jan 2024 12:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 12:20 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर में डेढ़ माह से अधिक का सूखे और कोहरे के दौर में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश व कुछ में धूप खिली है।

विज्ञापन
jammu kashmir weather update: snowfall in hilly rain in plain sunshine in some areas
मुगल रोड पर हुई बर्फबारी - फोटो : मुनिष शर्मा
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर में डेढ़ माह से अधिक का सूखे और कोहरे के दौर में बदलाव हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, कुछ मैदानी क्षेत्रों में बारिश व कुछ में धूप खिली है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज, पीर की गली, मुगल रोड, कटड़ा की भैरो घाटी (माता वैष्णो देवी धाम) सहित भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सटे कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। मुगल रोड, एसएसजी रोड आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे 44 पर यातायात जारी है। 
jammu kashmir weather update: snowfall in hilly rain in plain sunshine in some areas
पुंछ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी - फोटो : संवाद
बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद

जम्मू संभाग के पुंछ जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई है। पीर पंजाल के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इसके चलते पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाला ऐतिहासिक मुगल रोड यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी न होने के चलते पहली बार मुगल रोड पर 25 जनवरी तक यातायात के लिए खुला रहा। इससे पहले इन दिन बर्फबारी के कारण यह मार्ग अक्सर बंद हो जाया करता था।
jammu kashmir weather update: snowfall in hilly rain in plain sunshine in some areas
बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
भैरो घाटी पर हल्की बर्फबारी

इधर, जम्मू, सांबा, कठुआ जिले में धूप खिली हुई है। शुक्रवार को यहां कोहरे से कुछ निजात मिली है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोग अपने घरों से बाहर निकल धूप सेंकते हुए नजर आए।
उधमपुर में शुक्रवार सुबह हल्की-हल्की बूंदा-बांदी हुई। यहां बादल और धूप के बीच आंखी-मिचौली जारी है। नाशरी सहित जिले के कुछ ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। धर्मनगरी कटड़ा के माता वैष्णो देवी के धाम में भैरो घाटी पर हल्की बर्फबारी हुई है।

श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद

हिमपात के कारण श्रीनगर-कारगिल मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक एहतियाती तौर पर यह कदम उठाय गया है, जबकि सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

मौसम कार्यालय ने एक एडवाइजरी जारी कर 28-31 जनवरी तक सिंथन पास, मुगल रोड, जोजिला, साधना और राजदान पास जैसे ऊंचे इलाकों और महत्वपूर्ण दर्रों में अस्थायी सड़क बंद होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir weather update: snowfall in hilly rain in plain sunshine in some areas
गुलमर्ग में हल्की बर्फबारी हुई - फोटो : संवाद

गुलमर्ग में लंबे समय बर्फबारी के सूखे का दौर टूटा है। यहां हल्की बर्फबारी हुई है। इससे यहां घूमने पहुंचे सैलानी और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी है। यहां बर्फबारी न होने से पर्यटन कारोबार काफी प्रभावित हुआ। कई सैलानियों को भी हिमपात देखने के लिए ऊंचाई वाले स्थानों का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन
jammu kashmir weather update: snowfall in hilly rain in plain sunshine in some areas
कुछ दिन पहले की गुलमर्ग की तस्वीर - फोटो : फाइल

पांच ट्रेनों में देरी, चार रद्द

इससे पहले गुरुवार को उत्तर भारत में कोहरे से रेल सेवा पर मार जारी रही। जम्मू रेलवे स्टेशन पर पांच ट्रेनें देरी से पहुंची, जबकि चार को रद्द किया गया। देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में पूजा एक्सप्रेस 1 घंटा, मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 8 घंटे, शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटा और हिरगिरी एक्सप्रेस 5 घंटा देरी से पहुंचींं। रद्द होने वाली ट्रेनों में कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, तिरुणवेली एक्सप्रेस और दुर्ग एसएफ एक्सप्रेस शामिल रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed