{"_id":"5e10bd5d8ebc3e87c430c172","slug":"jammu-kashmir-weather-to-get-worst-in-coming-days-snowfall-and-rainfall-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कल से बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कल से बिगड़ेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी, अलर्ट जारी
Sat, 04 Jan 2020 09:59 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तीन दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम बिगड़ गया। प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी हुई है। इससे खासतौर पर कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 6-7 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। आगामी मौसम को देखते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासन को आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के कई क्षेत्रों में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार प्रभावित हो रहा है। शाम पांच बजे हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला गया। जोजिला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी यातायात बहाल नहीं हुआ है।
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
जिला उधमपुर के पंचैरी क्षेत्र में सुबह बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल पटनीटाप, नत्था टाप में 10 इंच से डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। चिनैनी में नए साल पर पहली बर्फबारी हुई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों पर बर्फबारी से यात्रियों को मुश्किलें हो रही है। कठुआ जिला के बनी और बिलावर पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात से बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में 2 से 5 इंच तक बर्फ गिरी है। इससे कश्मीर में शीत लहर बढ़ गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी के बाद धूप खिली। में बर्फबारी हुई है। आगामी दिनों में भी खराब मौसम के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को बादल छा गए। यहां दिन का अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बटोत सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, बनिहाल में 1.4 और कटड़ा में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
पर्यटकों के लिए एडवाइजरी
प्रशासन ने पटनीटाप आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें ट्रैफिक प्लान का गंभीरता से पालन करने को कहा है।
प्रशासन ने पटनीटाप आने वाले पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें ट्रैफिक प्लान का गंभीरता से पालन करने को कहा है।