जम्मू कश्मीर में सोमवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। तो वहीं, मैदानी इलाकों में रात से ही बारिश का क्रम जारी है। जम्मू शहर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। उधर, रामबन में पहाड़ से पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। उधर, कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह हाईवे और मुगल रोड बंद हैं। गुलमर्ग, गुरेज, टनमर्ग, सोनमर्ग, सादना टॉप, राजदान, माच्छिल, में ताजा बर्फबारी हुई है।
J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश, जम्मू-श्रीनगर NH बंद, जानें मौसम का हाल
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:17 PM IST
सार
जम्मू शहर में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। उधर, रामबन में पहाड़ से पस्सियां गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन