फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन स्थलों पर जमकर बर्फबारी, मनमोहक तस्वीरें देखकर हो उठेंगे रोमांचित

Sat, 23 Oct 2021 08:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 23 Oct 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall at tourist places of Jammu Kashmir
पर्यटन स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच ठंड अचानक बढ़ गई है। घाटी के कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग में बारिश होने से दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। अक्तूबर की अंतिम सप्ताह में ही भारी बर्फबारी से आने वाले समय में पर्यटक इसका जमकर आनंद ले सकते हैं। शनिवार सुबह से ही जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और ओले गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। घाटी के कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।



घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में तेज बारिश जबकि सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग और ऊंचाई वाले अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई है।  जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया है। रामबन जिले में भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है।

Heavy snowfall at tourist places of Jammu Kashmir
पर्यटन स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पुलवामा में लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि नूरपोरा में कुछ बक्करवाल टैंट लगाकार रूके हुए थे। पहाड़ से मलबा गिरने के कारण इसमें वह दब गए। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी सुबह से ही जोरदार बारिश जारी है। 

Heavy snowfall at tourist places of Jammu Kashmir
पर्यटन स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

कई इलाकों में बिजली गायब होने के साथ जलभराव हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में सुबह चार से पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। रामबन इलाके में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया।  सांबा में भारी बारिश व ओले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall at tourist places of Jammu Kashmir
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर

भारी बारिश और तेज हवा चलने से बिजली गुल रही। बाड़ी ब्राह्मणा में सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे गिर गए। रामगढ़ में बार्डर क्षेत्र में सुबह हुई ओलावृष्टि से धान की फसल नष्ट हुई है। आरएस पुरा, अरनिया, ज्यौड़ियां, बिशनाह, अखनूर, परगवाल में ओलावृष्टि से धान की फसल खराब हुई है।  दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया। यहां कई इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है, जिससे कंपकंपा देने वाली शीतलहर दौड़ गई है और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Heavy snowfall at tourist places of Jammu Kashmir
बर्फबारी के कारण कश्मीर में बढ़ी ठंड - फोटो : बासित जरगर

जवाहर टनल के दोनों तरफ चट्टानें खिसकने और लगातार बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। यातायात कंट्रोल कार्यालय ने फिलहाल यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर न करने की चेतावनी दी है। राजमार्ग बंद होने से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में जलभराव है, वहीं शोपियां जिले में सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे बागवान परेशान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed