फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः तापमान में हुआ सुधार लेकिन अगले 48 घंटों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 03 Jan 2020 11:50 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir temperature, rain snowfall alert in next 48 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

अगले 48 घंटों में प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को दिन में मौसम खुलने के बाद शाम को बादल छा गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे (3-4 दिसंबर) जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 6 से 8 दिसंबर तक फिर कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Jammu Kashmir temperature, rain snowfall alert in next 48 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले हुए मौसम का असर लद्दाख पर भी दिखेगा। मौसम के मिजाज को देखते हुए जम्मू और कश्मीर प्रशासनों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम के खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जोजीला दर्रे पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद चल रहा है।
 

Jammu Kashmir temperature, rain snowfall alert in next 48 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिन से जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में धूप खुलने से तापमान में सुधार आया है। हालांकि, कई इलाकों में कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी है। जम्मू में धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 19.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir temperature, rain snowfall alert in next 48 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री, बटोत में 0.2 और कटड़ा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के सभी जिलों में दिन के तापमान में सुधार हुआ है।

 

विज्ञापन
Jammu Kashmir temperature, rain snowfall alert in next 48 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। हालांकि, दिन के तापमान में सुधार के साथ सामान्य से थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 0.0 (शून्य) तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में खराब मौसम के कारण बिजली ढांचे पर मार पड़ सकती है। पिछले दिनों बर्फबारी के कारण कश्मीर के कई हिस्सों में बिजली ढांचा ध्वस्त होने पर लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed