{"_id":"5e08e0438ebc3e8815291066","slug":"jammu-kashmir-temperature-hiked-latest-photos-of-weather-of-jammu-kashmir-snowfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, नए साल पर पर्यटक उठा सकेंगे बर्फ का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी के आसार, नए साल पर पर्यटक उठा सकेंगे बर्फ का आनंद
Mon, 30 Dec 2019 12:40 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचंड शीत लहर के बीच कश्मीर घाटी में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक घाटी में 30 दिसंबर और जम्मू में 31 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चार जनवरी तक जारी रह सकता है। इससे मैदानी क्षेत्रों के लोग एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएंगे।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि रविवार को करीब एक सप्ताह बाद जम्मू में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। दिन के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
वहीं कश्मीर घाटी में दुश्वारियां जारी रहीं। रविवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में कड़ाके की ठंड से जलस्रोत जम रहे हैं। कश्मीर घाटी और लद्दाख के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार, एक जनवरी को जम्मू व श्रीनगर के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दो जनवरी को कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी और जम्मू में कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। तीन और चार जनवरी को भी यही सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह -19.0
पहलगाम -10.4
गुलमर्ग - 6.6
जम्मू 5.7
लेह -19.0
पहलगाम -10.4
गुलमर्ग - 6.6
जम्मू 5.7