फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित, घाटी में चिल्ले कलां का कहर जारी

Sun, 29 Dec 2019 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 29 Dec 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सुबह से दोपहर तक शहर में कोहरे का कहर रहता है और दोपहर के बाद धूप निकलने पर ठंड से राहत मिलती है। आज यानी कि रविवार को भी शहर व ग्रामीण इलाकों में कोहरा रहा और लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर रहे। वहीं कश्मीर में 40 दिन तक रहने वाले चिल्ले कलां का कहर जारी है। डल झील का पानी जमने लगा है।


 
Heavy cold in Jammu Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

गौरतलब है कि कुछ दिनों से शुष्क सर्दी का प्रकोप है और लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। रौन दोमेल, सतैनी, चैरी स्वैल, रेलवे स्टेशन व अन्य कई स्थानों पर इतना ज्यादा कोहरा था कि सामने से आ रहे दूसरे व्यक्ति को देखना मुश्किल हो रहा था।

 

Heavy cold in Jammu Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर

हड्डियों को जमा देने वाली ठंड में घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। जो लोग घरों से बाहर निकले उन्होंने कई तरह के गर्म कपड़े पहने हुए थे। शहर में भी कोहरे का कहर देखने को मिला। हालांकि मैदानी इलाकों के मुकाबले में इतना ज्यादा कोहरा नहीं था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
दोपहर करीब 12 बजे धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने पर लोगों ने ज्यादा समय घरों से बाहर निकल कर बिताया।
विज्ञापन
Heavy cold in Jammu Kashmir, Jammu Kashmir weather
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव के साथ ही हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों मौसम इसी तरह से परेशान करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed