फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर शोपियां एनकाउंटर: तस्वीरों में देखिएं, सुरक्षाबलों ने कैसे मार गिराया पाकिस्तानी आतंकी

Tue, 10 Jul 2018 08:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 10 Jul 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Shopian encounter live photos of two jaish e mohammad militants shot down
इसी घर में छिपे थे आतंकी, एनकाउंटर के बाद घर का जायजा लेते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर शोपियां जिले के कुंदालन क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद से सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। घंटों चले ऑपरेशन में पाकिस्तानी आतंकी बाबर (कमांडर जैश-ए-मोहम्मद) और शोपियां जिले का उसका एक साथी एनकाउंटर में मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत भी हो गई। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे हुए ठिकाने से कई असलहा जप्त किए हैं। 

पाक कमांडर के छिपे होने की थी सूचना

jammu kashmir Shopian encounter live photos of two jaish e mohammad militants shot down
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सुबह से सुरक्षाबलों द्वारा कुंदालन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी घर में छिपे बैठे थे। जहां से उन्होंने सर्च पार्टी के ऊपर फायरिंग किया। इस दौरान कई लोग आने घरों में मौजूद थे। ऐसे में सुरक्षाबलों ने लोगों को वहां से हटाते हुए जिस ऑपरेशन को जारी रखा। इस दौरान 18 साल के स्थानीय युवक को गोली लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान उसे अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

पाकिस्तानी आतंकी था बाबर 

jammu kashmir Shopian encounter live photos of two jaish e mohammad militants shot down
आतानियों को मार गिराने के बाद स्थानीय लोगों का उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बाबर जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर और पाकिस्तानी नागरिक था। इसके साथ ही कश्मीर में हो रही कई आतंकी गतिविधियों में वह शामिल रहा है। बीते कई महीनों से एजेंसीज उसे तलाश रही थी। वह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उनके घरों में छिपा बैठा था। ऑपरेशन पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ आया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर भारत में नए लकड़ों को आतंकी बनाने के था मिशन पर  

jammu kashmir Shopian encounter live photos of two jaish e mohammad militants shot down
आतंकियों को मार गिराने में जुटे सुरक्षा बल - फोटो : ANI
सूत्रों की माने तो बाबर भारत के जम्मू-कश्मीर में नवजवानों को आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए उकसाता था। ऐसे ही उसने शोपियां जिले के रावलपोरा क्षेत्र के समीर अहमद शेख को भी अपने साथ जोड़ा था। आतंकी समीर पढ़ाई छोड़ उसके साथ अप्रैल 2018 से जुड़ा हुआ था। वह अपने घर से गायब था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी।  
विज्ञापन

एनकाउंटर के दौरान एक नागरिक की मौत, एक घायल 

jammu kashmir Shopian encounter live photos of two jaish e mohammad militants shot down
इसी घर की खिड़की से आतंकी सुरक्षाबलों पर कर रहे थे फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर में क्रॉस फायरिंग के दौरान स्थानीय निवासी 18 साल के युवक तम्शील खान सहित एक अन्य युवक घायल हो गया। जिसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तम्शील खान को मृतक घोषित कर दिया। वहीं दुसरे युवक का इलाज जारी है। उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed