फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने के बाद कुछ इस अंदाज में जश्न मनाते दिखे सुरक्षाबल

Fri, 29 Mar 2019 03:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 29 Mar 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Security Forces shot two militants In Budgam encounter
दो आतंकियों को ढेर कर जश्न मनाते जवान - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के बडगाम के परगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबलों ने राहत की सांस लेते हुए अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया।
Jammu-Kashmir: Security Forces shot two militants In Budgam encounter
बडगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
इस मुठभेड़ में पांच जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिकी राइफल एम-4 बरामद हुई है। इस राइफल्स का इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है।

 
Jammu-Kashmir: Security Forces shot two militants In Budgam encounter
बडगाम में आतंकियों से हुई मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों से दो से तीन आतंकी छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Security Forces shot two militants In Budgam encounter
budgam encounter - फोटो : बासित जरगर
इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि गोलीबारी में चार जवानों के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन शुक्रवार दोपहर खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Security Forces shot two militants In Budgam encounter
budgam encounter - फोटो : बासित जरगर
गौर हो कि, पिछले 24 घंटे में आंतकियों से यह तीसरी मुठभेड़ है। गुरुवार को शोपियां और हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकियों को मार गिराया था। शोपियां में मुठभेड़ स्थल से 3 एके-47 राइफल्स के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। पुंछ के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में फायरिंग हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed