त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए बाजार सज गया है। सर्राफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ा बाजार में रौनक बढ़ी है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में तेजी कम दिखाई दे रही है, लेकिन कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली पर इसकी कसर पूरी हो जाएगी। इन कारोबार से जुड़े व्यवसायों के अनुसार आगामी त्योहारों पर जम्मू में तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
2 of 5
दीपावली के लिए सज गए बाजार
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा चौक पर इलेक्ट्रॉनिक कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। इसके कई कारण देखे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बदले हालात और बार्डर पर तनाव से भी कारोबार में थोड़ा असर दिख रहा है, लेकिन धनतेरस और दिवाली पर उम्मीद है कि बाजार में तेजी आएगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बजाज, एचडीएफसी, आईडीएफसी सहित अन्य कई बैंकों की ओर से आकर्षक लोन (फाइनेंस) उपलब्ध कराए गए हैं। इससे आम आदमी की पहुंच में भी सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध हो रहे हैं।
3 of 5
दीपावली के लिए सज गए बाजार
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह ऑटोमोबाइल, सर्राफा, कपड़ा सहित अन्य बाजार में ग्राहकों को रिझाने के लिए कई तरह की छूट के साथ आकर्षक गिफ्ट दिए जा रहे हैं। साल की इस बड़ी खरीदारी के लिए ग्राहकों ने भी ढेर सारी तैयारियां कर रखीं हैं। अधिकांश लोग शुभ मुहूर्त के साथ बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
4 of 5
दीपावली के लिए सज गए बाजार
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर शहर के प्रमुख मोती बाजार में बर्तन के अलावा सिटी चौक, कर्ण मार्केट, तालाब तिल्लो, शास्त्रीनगर, गांधीनगर, लखदाता बाजार आदि बाजारों में स्टील से लेकर प्लास्टिक की सामग्री उपलब्ध है।
5 of 5
दीपावली के लिए सज गए बाजार
- फोटो : अमर उजाला
सर्राफा बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार है। इस बार सोना खरीदने में लोगों को थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पिछले साल सोना प्रति तोला 29000 रुपये के आसपास था, जो इस साल 37000 के आसपास चल रहा है।