फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए कश्मीरी सेब पर आतंक बेअसर, जम्मू समेत देशभर में रिकॉर्ड सप्लाई

Tue, 22 Oct 2019 01:18 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 22 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
terror on Kashmiri apple neutralize, record supply across the country including Jammu
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर

सेब आपूर्ति को रोकने के मकसद से व्यापारियों पर आतंकी हमलों के बावजूद दिवाली पर फल बाजार में कश्मीरी सेब की भरमार है। बड़ी तादाद में कश्मीर का सेब देश के अन्य राज्यों में पहुंच रहा है। घाटी से रोजाना दो से ढाई हजार ट्रक सेब निकल रहा है। हर एक ट्रक में लगभग 9 टन सेब होता है। 

terror on Kashmiri apple neutralize, record supply across the country including Jammu
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर से यह सेब जम्मू की नरवाल फल मंडी पहुंचता है। जम्मू से फिर सेब की दूसरे राज्यों को सप्लाई की जाती है। नरवाल मंडी में इस समय 600 ट्रक सेब रोज पहुंच रहा है। अगले कुछ दिनों तक सप्लाई का पैमाना ऐसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है। सेब के सीजन में नरवाल मंडी में हर रोज 150 से 200 ट्रक ही पहुंचते थे, लेकिन इन दिनों 600 ट्रक सेब पहुंच रहा है। 
 
terror on Kashmiri apple neutralize, record supply across the country including Jammu
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
नरवाल फल सब्जी मंडी के प्रधान सुरिंदर सिंह का कहना है कि दिवाली पर देशभर में सेब की मांग बढ़ जाती है। कश्मीर से हर एक ट्रक में औसत 9 टन सेब आता है लेकिन जम्मू से फिर यह बड़े वाहनों में निकलता है। किसी ट्रक में 15 टन तो किसी में 20 टन सेब होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
terror on Kashmiri apple neutralize, record supply across the country including Jammu
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
बेशक कश्मीर में आतंकी ट्रक चालकों को निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। इसके बावजूद कश्मीर से आने वाले सेब में कोई कमी नहीं आई है। दीवाली पर सेब कश्मीर से बाहर बड़े पैमाने पर जा रहा है। अब अगले दो हफ्ते तक सेब की आवक ज्यादा ही रहने वाली है। 
 
विज्ञापन
terror on Kashmiri apple neutralize, record supply across the country including Jammu
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
सेब व्यापारी व ट्रक चालक की आतंकियों ने कर दी थी हत्या
बता दें कि आतंकियों ने कश्मीर में एक बाहरी राज्य के ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। लगातार सेब व्यापारियों और चालकों को निशाना बनाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed