फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर पर राजपुताना पगड़ी, माथे पर तिलक लगाकर आखिरी सफर को विदा हुए डीएसपी अमन

Mon, 25 Feb 2019 11:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 25 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police dsp martyr aman kumar thakur final journey
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
शहीद अमन ठाकुर की अंतिम यात्रा में भी हजारों लोग उमड़े। शहीद के पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही लोगों का तांता लग गया। डोडा और किश्तवाड़ से भी बड़ी संख्या में लोग अमन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सिर पर केसरी रंग की राजपुताना पगड़ी और माथे पर लाल रंग का तिलक लगाकर अमन को विदा किया गया। कंधा देने वालों की संख्या देखते ही बनती थी। शाम करीब 5 बजे अमन के सात साल के इकलौते बेटे विश्व आर्य प्रताप ने जब पिता को मुखग्नि दी तो हजारों लोगों की आंखें आंसुओं से नम हो गईं। 


 
jammu kashmir police dsp martyr aman kumar thakur final journey
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
मुखग्नि देने से पहले शहीद अमन की पत्नी भी वहां मौजूद रहीं। उन्होंने जय हिन्द करते हुए कहा चला गया देश का एक वीर सपूत। मुखाग्नि देते वक्त डीजीपी दिलबाग सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे। अमन के छोटे भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। 

 
jammu kashmir police dsp martyr aman kumar thakur final journey
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
जम्मू एयरपोर्ट से अमन के घर और घर से श्मशानघाट तक पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश दिखा। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम के लोगों ने जमकर नारे लगाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir police dsp martyr aman kumar thakur final journey
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान को मिले सबक
अमन के रिश्तेदारों ने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा सबक मिलना चाहिए। यदि उसे जवाब नहीं दिया गया तो इसी तरह से किसी का बेटा, किसी का भाई, किसी का पिता और किसी का पति चला जाएगा। परिवारों पर दुखों के पहाड़ टूटते रहेंगे।    
 
विज्ञापन
jammu kashmir police dsp martyr aman kumar thakur final journey
DSP Aman Thakur - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सलाहकार के विजय कुमार, खुर्शीद अहमद गेनेई, डीजीपी दिलबाग सिंह, विधानसभा के स्पीकर निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, भाजपा के राज्य अध्यक्ष रवींद्र रैना, जम्मू नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, पूर्व विधायक लाल सिंह, देवेंद्र राणा, पूर्व मंत्री लाल सिंह, शाम चौधरी, सत शर्मा, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व मंत्री आरएस चिब, अजय सडोत्रा, रमण भल्ला, गुलचैन सिंह चाढ़क, एडीजीपी एके चौधरी, मुनीर खान, आईजी एसपी पाणी, एमके सिन्हा, एसडी सिंह जमवाल, दानिश राणा, डीआईजी विवेक गुप्ता, एसएसपी तेजिंदर सिंह, डीएसपी भारत भूषण, परबीत सिंह, एसपी रमेश कोतवाल सहित सीआरपीएफ, एसएसबी, सेना के अफसरों सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद अमन को श्रद्धांजलि भेंट की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed