फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुलगामः बुझ गए तीन परिवारों के इकलौते चिराग, लेकिन आतंकियों के आगे नहीं झुके

Fri, 30 Oct 2020 12:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर(अनंतनाग)
अमर उजाला नेटवर्क, कश्मीर(अनंतनाग) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 30 Oct 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir kulgam three bjp leaders killed in terrorist attack were only son of family terrorist warned stay away from bjp
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने गुरुवार की रात भाजयुमो के जिला महासचिव समेत तीन कार्यकर्ताओं की गोली मार कर हत्या कर दी। आतंकियों ने इन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतारा। एक ही कार में सवार तीनों नेताओं पर तब तक गोलियां बरसाई गईं, जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर गए। बता दें कि आतंकियों ने पहले ही इलाके के लोगों को भाजपा से दूर रहने की चेतावनी दी है। आगे पढ़ें कि आतंकियों ने इन तीन नेताओं को अपनी कौन सी बात नहीं मानने के लिए मौत के घाट उतारा और कैसे बुझा दिए तीन परिवारों के इकलौते चिराग....

Jammu Kashmir kulgam three bjp leaders killed in terrorist attack were only son of family terrorist warned stay away from bjp
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला

जनाजे में शामिल न होने की भी दी है चेतावनी
कुलगाम में गुरुवार को हुई भाजपा नेताओं की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट(टीआरएफ) ने ली है। हमले के बाद टीआरएफ ने कहा कि वे पहले भी धमकी दे चुके हैं, लेकिन सत्ता तथा पैसे के प्रभाव में इन तीनों ने हमारी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। आज की घटना लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है। साथ ही आम जनता को आगाह किया जाता है कि वे मारे गए भाजयुमो कार्यकर्ताओं के जनाजे में भी शामिल न हों।

Jammu Kashmir kulgam three bjp leaders killed in terrorist attack were only son of family terrorist warned stay away from bjp
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों ने भाजपा से खास दूरी बनाने की दी थी चेतावनी
मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं में भाजयुमो जिला महासचिव फिदा हुसैन इट्टू व उमर रमजान हज्जाम (दोनों निवासी वाईके पोरा) तथा उमर रशीद बेग (सोपट) शामिल हैं। आतंकी पहले ही लोगों को राजनीतिक दल खासकर भाजपा से दूर रहने की चेतावनी दे चुके हैं। चेताया था कि यदि लोग बाज नहीं आए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में कुछ स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir kulgam three bjp leaders killed in terrorist attack were only son of family terrorist warned stay away from bjp
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : बसित जरगर

तीनों परिवार के थे इकलौते, अब तक आठ की हत्या
मारे गए तीनों भाजयुमो कार्यकर्ता परिवार के इकलौते बेटे थे। इस बीच घाटी में जून से आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। अब तक आठ भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की आतंकियों ने हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir kulgam three bjp leaders killed in terrorist attack were only son of family terrorist warned stay away from bjp
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या - फोटो : बसित जरगर

बांदीपोरा में वसीम बारी, भाई व पिता की आतंकियों ने कर दी थी हत्या
आतंकियों ने कुछ महीने पहले बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई व पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राममाधव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनके घर पर जाकर श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने के प्रति चिंता जताई थी। दरअसल वसीम बारी तिरंगा उठाता रहा था। इस वजह से वह आतंकियों की आंख में चुभ रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed