Encounter: अलमारी के पीछे आतंकी अड्डा, सुरंगनुमा बंकर से रची साजिश, VIDEO देख सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान
कुलगाम में आतंकियों के गुप्त ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक घर के भीतर का है। घर में बनी अलमारी के पीछे आतंकियों ने बंकर बना रखा था।
विस्तार
जम्मू कश्मीर के जिला कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था।
बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है।
कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जावेद अहमद मट्टू ने कहा, '6 जुलाई को शुरू हुआ संयुक्त अभियान 7 जुलाई को समाप्त हुआ, 2 आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक, आदिल, उसके खिलाफ कई FIR दर्ज थीं...दूसरी मुठभेड़ चिन्नीगाम इलाके में हुई...वहां 4 आतंकवादी मारे गए...इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया...'
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के DIG जावेद अहमद मट्टू ने कहा, "6 जुलाई को शुरू हुआ संयुक्त अभियान 7 जुलाई को समाप्त हुआ, 2 आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक, आदिल, उसके खिलाफ कई FIR दर्ज थीं...दूसरी मुठभेड़ चिन्नीगाम इलाके में हुई...वहां 4 आतंकवादी… pic.twitter.com/NkPhX26Flr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
#WATCH | Anantnag, J&K: Arms and ammunition recovered from operation Modergam Kulgam in which two terrorists were neutralised. pic.twitter.com/qGrWIock8G
— ANI (@ANI) July 8, 2024
मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है।
डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.