{"_id":"5fdefd398ebc3e3d4f23b126","slug":"chillai-kalan-severe-cold-in-jammu-kashmir-jammu-kashmir-weather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है चिल्ले कलां जो जन्नत के पानी को बना देता है बर्फ की सिल्ली, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्या है चिल्ले कलां जो जन्नत के पानी को बना देता है बर्फ की सिल्ली, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर में चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू होगा। यह 40 दिन चलेगा। इस दौरान सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम जाते हैं। प्रशासन ने इसके मद्देनजर खाद्यान्न समेत अन्य जरूरी सामग्री का भरपूर भंडारण कर लिया है। कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है।
2 of 5
21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां के दौरान पारा माइनस में ही रहता है। डल झील के साथ-साथ पानी की पाइपों में बर्फ जम जाती है। चिल्ले कलां के दौरान सर्दी से बचाव के लिए स्थानीय लोग खाद्यान्न के साथ कोयला, कांगड़ी और बुखारी के लिए लकड़ी आदि पहले से ही जमा कर लेते हैं।
3 of 5
21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। श्रीनगर की डल झील भी जमने लगी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे गिर गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान भी 10 डिग्री नीचे आ गया है। कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
दिसंबर के मध्य से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जम्मू में रात और दिन का तापमान चार दशकों में अपने न्यूनतम स्तर पर है।
विज्ञापन
5 of 5
21 दिसंबर से शुरू होगा चिल्ले कलां, फाइल फोटो
- फोटो : बासित जरगर
दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई बार इससे ज्यादा गिर चुका है। 30 दिसंबर 2013 को न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।