{"_id":"5c473ec1bdec227386330f78","slug":"jammu-kashmir-avalanche-in-banihal-two-dead-heavy-snowfall-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बनिहाल में हिमस्खलन से बच्ची समेत दो की मौत, तीसरे दिन घाटी का संपर्क देश से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बनिहाल में हिमस्खलन से बच्ची समेत दो की मौत, तीसरे दिन घाटी का संपर्क देश से कटा
Tue, 22 Jan 2019 09:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम आफत बनने लगा है। पुलिस स्टेशन बनिहाल के तहत खड़ी तहसील के त्रिगाम इलाके में मंगलवार दोपहर एक बजे हिमस्खलन से एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान समीरा बानो (12) निवासी हिलबाबा, मोहम्मद रफीक (27) गुथ निवासी गादुरा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद 23 आरआर (सेना) और पीपी खैरी (जेकेपी) की ओर से चार घंटे चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन में सजा बेगम निवासी हिलबाबा और फातिमा बेगम निवासी बिजनेरी को बचा लिया गया।
snowfall
काजीगुंड (कश्मीर) की तरफ जवाहर टनल के पास मंगलवार सुबह हिमस्खलन से सड़क पर कई फीट बर्फ की परत खड़ी हो गई है, जिसे हटाया जा रहा है। लेकिन हाईवे पर लगातार बर्फबारी से बर्फ हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस हिमस्खलन में जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा।
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड के पहले से ही बंद रहने के कारण घाटी का देश से सड़क संपर्क कटा हुआ है। दोनों ओर से हजारों वाहन फंसे हुए हैं। रामबन के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है। वैष्णो देवी भवन, भैरोघाटी और सांझीछत पर दो इंच तक बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पहाड़ों पर बर्फबारी और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बंद रही। राज्य के अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से पारे में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, काजीगुंड, बनिहाल, शोपियां, पुलवामा, यूसमर्ग के अलावा घाटी के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरएंडबी खनाबल की ओर से हाईवे बंद होने पर जम्मू से आए 25 सदस्यों जिसमें 20 मूक बधिर बच्चे शामिल हैं, को लेवदोरा में ठहराया गया है। जिला कठुआ के बनी और मल्हार के पर्वतीय क्षेत्रों में चार से पांच फुट तक बर्फ गिरी है। डुग्गन, भंडार, डंडी गुट्टू, रौलका, दौलका, छत्रगलां, सरथल, खुडवा, कमलोगलां, मधोता, दौले माता, जोडेयां माता, कोटी चंडियार, दुलंगल, टिटवा आदि में दो से तीन फुट तक बर्फ की परत जम गई है।
विज्ञापन
snowfall
बिलावर के लोहाई, मल्हार, डुगैनी आदि में तीन फुट तक बर्फबारी हुई। राजोरी जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका और पीर पंजाल के पहाड़ों पर दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। राजोरी-बुद्धल, राजोरी -कोटरंका, थन्नामंडी-बफलियाज, राजोरी-बीजी आदि सड़क मार्ग बर्फबारी से बंद हो गए हैं। जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल पटनीटाप में चार फुट तक बर्फ गिरी है। नत्थाटाप में सात फुट तक बर्फ की परत जमी है। चिनैनी कसबे में करीब चार साल बाद बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही।