फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 11 दिन में 1423 संक्रमित, तीसरी लहर में डेल्टा प्लस जैसे वेरियंट बनेंगे चुनौती

Wed, 11 Aug 2021 10:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 11 Aug 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 1423 infected in 11 days in the state, in the third wave, variants like Delta Plus will become a challenge
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीते 11 दिन में प्रदेश में 1423 संक्रमित मामले मिले हैं, यानी दैनिक आधार पर 100 से 150 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं। इस अवधि में 15 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा, जिसमें जम्मू संभाग से ही 12 मौतें हुई हैं। 1287 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। ब्लैक फंगस के तीन नए मामले भी मिले, जिससे अब तक जम्मू-कश्मीर में 38 ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 114 नए संक्रमित मामले मिले। बीते 24 घंटे में जीएमसी अनंतनाग में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। अनलॉक गतिविधियों में सार्वजनिक स्थलों पर उड़ रही कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां निकट भविष्य में बड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं। प्रदेश में बुधवार को जिला रियासी, रामबन, पुंछ, कठुआ, शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला।

Jammu-Kashmir: 1423 infected in 11 days in the state, in the third wave, variants like Delta Plus will become a challenge
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

किश्तवाड़ में 5, सांबा में 1, डोडा में 6, राजोरी में 13, उधमपुर में 1, जम्मू में 8, कुलगाम में 5, कुपवाड़ा में 20, बारामूला में 11 और श्रीनगर में सर्वाधिक 27 मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में वर्तमान में 1297 मामले सक्रिय हैं। इसमें कई जिलों में कोविड संक्रमित मामलों में अधिक गिरावट नहीं आई है।

Jammu-Kashmir: 1423 infected in 11 days in the state, in the third wave, variants like Delta Plus will become a challenge
जीएमसी जम्मू - फोटो : Amar Ujala

सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन न होने, मास्क से परहेज करना और पर्याप्त हाथों का सैनिटाइज न होने से कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है। वातावरण में डेल्टा प्लस जैसे नए वेरियंट की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी है। अगर संभावित तीसरी लहर में ऐसे वेरियंट प्रदेश में पनपते हैं तो तेजी से संक्रमण का प्रसार होगा। अधिक संक्रमित मामले आने पर मौतों का ग्राफ भी बढ़ सकता है। - डॉ. संदीप डोगरा, एसोसिएटेड प्रोफेसर, माइक्रो वायोलॉजी विभाग, जीएमसी, जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 1423 infected in 11 days in the state, in the third wave, variants like Delta Plus will become a challenge
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

16 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर के 16 जिलों में 45 से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीकाकरण के सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इसमें जिला सांबा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, कठुआ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, बारामूला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में अनुमानित आबादी पर 100 फीसदी टीकाकरण किया गया है। अन्य चार जिलों में भी अब तक 95 फीसदी से ऊपर टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 1423 infected in 11 days in the state, in the third wave, variants like Delta Plus will become a challenge
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी पर कुल 99.62 फीसदी टीकाकरण हुआ है। 18 से अधिक सिटीजन वर्ग में अब तक 527990 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 6916710 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करेगा लद्दाख, 24 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed