जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासत की आवाम और अपने बीच की दूरी को खत्म करने और आपसी तालमेल बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने एक शानदार तरीका निकाला है। जिसकी मदद से आप घर बैठे किसी भी वक्त बिना थाने गए और पुलिस को फोन किए बगैर पुलिस की मदद प्राप्त कर सकते है।
शिकायत के लिए नहीं लगाने होंगे थाने के चक्कर
2 of 8
J&K Police
- फोटो : file photo
आपको हम बता दें की ज्यादातर अपराधों में लोग थाने-कचहरी के चक्कर में पड़ने और लोकलज्जा के भय से शिकायत करने के बजाए चुप रहना ही बेहतर समझते हैं। जिससे की अपराध अपने चरम सीमा पर पहुंच जाता है। लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस का लोगों की मदद करने का यह तरीका एेसे लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
फेसबुक पर दिखेगा रियासत का हर थाना
3 of 8
फेसबुक
- फोटो : डेमो फोटो
राज्य पुलिस महानिदेशक ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। हर थाना प्रभारी को अपना फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए कहा गया है। इस आदेश पर कई थानेदारों ने अमल भी शुरू कर दिया है। कई थानों ने अपने फेसबुक अकाउंट बना लिए हैं। इनमें शहर का नवाबाद, कानाचक, सतवारी, पीर मिट्ठा, सुंदरबनी आदि शामिल हैं।
घर बैठे होगा समस्या का निस्तारण
4 of 8
facebook
- फोटो : डेमो फोटो
सोशल मीडिया के जरिए पुलिस पुलिस लोगों से संपर्क बढ़ाएगी। इसके साथ ही फेसबुक अकाउंट पर लोग अपनी शिकायत भी दर्ज कराएंगे, जिनका तत्काल प्रभाव से निवारण किया जाएगा।
एक क्लिक से दर्ज होगी शिकायत,
5 of 8
(प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : डेमो फोटो
सूत्रों का कहना है कि करीब एक हफ्ता पहले डीजीपी की ओर से यह आदेश जारी हुआ है। पुलिस थानों के अलावा रेंज स्तर के फेसबुक अकाउंट भी बनाए जा रहे हैं। यहां लोगों की शिकायतें भी सुनी जाएंगी और पुलिस उसी के आधार पर कार्यवाई करेगी।