{"_id":"60ac83de8ebc3e73df7a3d57","slug":"irfan-associated-with-education-sector-along-with-his-friend-zakir-hussain-created-such-mobile-application-for-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए अच्छी खबर: 'अपनी क्लासेस' से दूर होंगी पढ़ाई में आने वाली दिक्कतें, जानिए खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के लिए अच्छी खबर: 'अपनी क्लासेस' से दूर होंगी पढ़ाई में आने वाली दिक्कतें, जानिए खास बातें
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 May 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
छात्रों के लिए बनाई मोबाइल एप्लीकेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर में कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के दौरान समाज के हर वर्ग से कोई न कोई ऐसा कोरोना योद्धा सामने आया है जो लोगों की मदद करना चाहता है। उनका मुख्य उद्देश्य है इस बीमारी के साथ-साथ घर बैठे लोगों को किसी न किसी तरीके से लाभ पहुंचाना। ऐसे ही एक कोरोना योद्धा हैं श्रीनगर के इरफान जिलानी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े इरफान ने अपने साथी जाकिर हुसैन के साथ मिलकर एक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन बनाई, जिससे छात्रों को पढ़ने में आसानी होगी।
इरफान जिलानी ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही एक मोबाइल एप लॉन्च की, जिसका नाम है अपनी क्लासेस। यह दूसरा साल है जब सबको कोरोना की मार झेलनी पड़ रही है, ऐसे में हमने यह सोचा कि क्यों न एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जाए जिससे छात्रों को लाभ पहुंच सके। इरफान के अनुसार इस एप के जरिये न केवल छठी से 12वीं तक के छात्रों को बल्कि यूपीएससी, जेकेपीएससी, सीएसई, जेकेएसएसबी, नीट, आईआईटी-जेईई आदि जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी छात्रों को शिक्षा प्रदान कराई जाएगी।
2 of 5
छात्रों के लिए बनाई मोबाइल एप्लीकेशन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताए कि इसके दो मोड रहेंगे ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऑनलाइन मोड में लाइव क्लास होंगी जबकि ऑफलाइन में प्रिरिकॉर्डेड लेक्चर अपलोड किए जाएंगे। कहा कि अभी हाल ही में एप लांच की गई है और धीरे-धीरे कई शिक्षक जुड़ने लगे हैं।
3 of 5
छात्रों के लिए बनाई मोबाइल एप्लीकेशन
- फोटो : अमर उजाला
इरफान ने बताया कि उन्होंने ओपन इनविटेशन रखा है जो भी पढ़ाने का जज्बा रखता है वो जुड़ सकता है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कई बच्चों ने एप लांच के बाद उनसे संपर्क करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
छात्रों के लिए बनाई मोबाइल एप्लीकेशन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल एंड्राइड प्लेटफॉर्म के लिए ही एप बनाई गई है और जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए भी एप डिजाइन की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच कई छात्रों ने भी इस कोशिश की सरहाना की। उन्होंने कहा कि यह एप लाभदायक साबित होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।