फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नन्हें बच्चों के सपनों को उड़ान देने खुद आगे आए सेना के जवान, तस्वीरें

Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY TAUGHT THE STUDENTS OF VALLEY
Indian Army - फोटो : ADGPI- Indian Army
हिंसा के केंद्र रहे दक्षिण कश्मीर में सेना एक अलग किरदार में है। आतंक रोधी अभियान और हिंसक घटनाआें पर अंकुश लगाने के अलावा सेना की ओर से बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। 
INDIAN ARMY TAUGHT THE STUDENTS OF VALLEY
Indian Army - फोटो : ADGPI- Indian Army
बाकायदा स्थानीय स्तर पर शिक्षकों को तलाशकर स्कूल खुलवाने या फिर सामुदायिक स्तर पर कक्षाएं लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। खास बात है कि अभियान को सफलता भी मिल रही है। 
 
INDIAN ARMY TAUGHT THE STUDENTS OF VALLEY
Army Goodwill School - फोटो : File Photo
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सेना ने आपरेशन काम डाउन चलाकर कई हिंसा ग्रस्त इलाकों में शांति बहाली को मुमकिन कर दिखाया। इस अभियान के तहत उपद्रव वाले इलाकों में सड़कों और मोहल्लों पर उपद्रवियाें के प्रभाव को खत्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
INDIAN ARMY TAUGHT THE STUDENTS OF VALLEY
Army Goodwill School - फोटो : File Photo

इससे वाहनों की आवाजाही आसान हो गई। जनजीवन भी सामान्य होने लगा। सेना की विक्टर फोर्स के जनरल आफिसर इन कमांड (जीओसी) मेजर जनरल अशोक नरूला ने अभियान को सेना का महत्वपूर्ण मिशन बताया है। चार महीनाें की हिंसा के बीच 30 से अधिक स्कूलों में आगजनी से उपजे माहौल में स्कूली शिक्षा की बहाली पर नरूला कहते हैं, वे खुद दो बच्चों के पिता हैं। बच्चों की शिक्षा कितनी मायने रखती है वे बखूबी जानते हैं।

विज्ञापन
INDIAN ARMY TAUGHT THE STUDENTS OF VALLEY
Army Goodwill School - फोटो : File Photo
मेजर जनरल ने बताया कि पहलगाम में सेना के गुडविल स्कूल में 292 बच्चों को शिक्षक पढ़ा रहे हैं। हिंसक हालात से इतर इन बच्चों ने अपना सिलेबस पूरा करने के साथ ही उसे रिवाइज भी कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed