फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बीच पर्यटकों के लिए गुलमर्ग तैयार, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्नो खेलों की तैयारी

Sat, 05 Dec 2020 01:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Gulmarg ready for tourists amid snowfall, preparations for national and international snow sports
गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Social media

सीजन की बर्फबारी के साथ देश विदेश के पर्यटकों के लिए विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग तैयार है। विंटर टूरिज्म के तहत गुलमर्ग में पर्यटकों के लिए आगामी दिनों में कई गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इसमें व्हाइट क्रिसमस, स्नो कार्निवाल, सूफी कार्यक्रम, जूनियर स्की चैंपियनशिप, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्नो खेलों की गतिविधियां आदि होंगी। 

Gulmarg ready for tourists amid snowfall, preparations for national and international snow sports
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर विंटर टूरिज्म की तैयारियों की समीक्षा की। 

Gulmarg ready for tourists amid snowfall, preparations for national and international snow sports
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने अधिकारियों से विंटर टूरिज्म के लिए सभी जरूरी तैयारियों को पूरा करने को कहा। साथ ही कहा कि अधिकारी होटलर, पौनी वाले, ट्रांसपोर्टरों, निजी खिलाड़ियों और अन्य हितधारकों के साथ विंटर टूरिज्म की गतिविधियों पर चर्चा के साथ तैयारियां करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulmarg ready for tourists amid snowfall, preparations for national and international snow sports
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने अधिकारियों से विंटर टूरिज्म के लिए जल्द कैलेंडर जारी करने को कहा। गुलमर्ग के लिए सीधी हेलिकॉप्टर और टैक्सी सेवा का प्रबंध किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
Gulmarg ready for tourists amid snowfall, preparations for national and international snow sports
गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर

सलाहकार ने श्रीनगर एयरपोर्ट, काजीकुंड और टंगमार्ग में पर्यटकों की कोविड टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ ही कहा कि एसडीएच टंगमार्ग में अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए। पर्यटन आयुक्त सचिव सरमाज हफीज ने बताया कि गुलमर्ग कोविड मुक्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed