कश्मीर में हालात लगातार तेजी से बिगड़ रहे हैं। उपद्रवियों ने नई रणनीति के तहत अब छात्रों को ढाल बनाकर सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। अलगाववादियों ने छात्रों को भी भड़काने में सफलता हासिल कर ली है। कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर छात्रों और छात्राओं ने सुरक्षा बलों और सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर उन्हें उकसाने की साजिश हो रही है। सोमवार को घाटी में विभिन्न स्थानों पर कालेजों के छात्रों और छात्राओं ने सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए।
घाटी में बिगड़े हालात, भारी तनाव के बीच आईं कश्मीर की ये 5 तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के मौलाना आजाद रोड में श्री प्रताप कालेज के छात्रों ने रैली निकाली। पुलवामा में 12 अप्रैल को सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ था। फिर बाद में 15 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने कालेज में तलाशी की कोशिश की, तब संघर्ष हुआ। रैली में शामिल छात्रों ने लाल चौक पर सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। संघर्ष के बाद भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही 200 मीटर दूर स्थित महिला कालेज की छात्राएं भी सड़क पर आकर प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान दागे गए आंसू गैस के गोलों से कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। इस्लामिया कालेज के छात्र भी एसपी कालेज की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोके जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन हुए। सोपोर, बांदीपोरा, पट्टन, गांदरबल, बारामुला, शोपियां और पुलवामा समेत घाटी में सभी स्थानों पर छात्राओं को हिंसक प्रदर्शन की सूचना है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को घाटी के सभी स्कूल, कालेज तथा विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। डिवकाम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एहतियातन यह कदम उठाया गया है।