फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकर्षण का केंद्र बना गुलमर्ग का इग्लू कैफे, पर्यटक उत्साहित, देखें तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 07:11 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कश्मीर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Igloo cafe of Gulmarg open for all becomes center of attraction tourist excited see photos
इग्लू कैफे देखने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ से बना पहला इग्लू कैफे बनकर तैयार हो गया है। पर्यटकों के लिए आज खोल दिया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इन दिनों इग्लू कैफे काफी चर्चा में है। देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों में इसको लेकर काफी उत्साह है। पर्यटक 'बर्फ के घर' में बने इन कैफे के अंदर बैठकर चाय और कॉफी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। इस वर्ष घाटी में भारी बर्फबारी हुई है, जो बीते वर्षों में एक रिकॉर्ड बना है।
Igloo cafe of Gulmarg open for all becomes center of attraction tourist excited see photos
इग्लू कैफे देखने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
इस कैफे की खासियत यह है कि कैफे के अंदर एक साथ 16 मेहमान बैठ सकेंगे। गुलमर्ग की हसीन वादियों में रोमांच का आनंद उठा सकेंगे। श्रीनगर हवाईअड्डे पर रविवार को मौसम खुलने के साथ ही विमानों का परिचालन बहाल हो गया है। ऐसे में कैफे मालिक का कहना है कि गुलमर्ग में बनाए गए इग्लू कैफे को देखने के लिए कोने-कोने से पर्यटक पहुंचेंगे। 
Igloo cafe of Gulmarg open for all becomes center of attraction tourist excited see photos
इग्लू कैफे देखने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
विमानों का परिचालन शुरू होने से भारी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग और कश्मीर घूमने आ सकेंगे। इससे पहले कश्मीर घाटी में बर्फबारी की वजह से हवाई यातायात बंद करना पड़ा था। खराब मौसम की वजह से शनिवार को श्रीनगर हवाईअड्डे से विमानों का परिचालन नहीं हो पाया और यहां आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Igloo cafe of Gulmarg open for all becomes center of attraction tourist excited see photos
इग्लू कैफे देखने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
हालांकि रविवार सुबह मौसम शुष्क रहने और दृष्यता में सुधार के बाद विमानों का परिचालन बहाल कर दिया गया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ विलंब के बाद हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बहाल हो गया।
विज्ञापन
Igloo cafe of Gulmarg open for all becomes center of attraction tourist excited see photos
इग्लू कैफे देखने पहुंचे पर्यटक। - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का सितम जारी है। शीतलहर ने जम्मू का पारा गिरा दिया है। रविवार रात को जम्मू का तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहाड़ों समेत मैदानी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ इसे फसलों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। लोगों को सूखी खांसी आदि समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed