फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते का मिला नक्शा, सेना ने रूट किया सील, जंगल में छिपे हैं पांच आतंकी

Mon, 02 Dec 2019 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition and Infiltration route map recovered from Sopore Jammu Kashmir
आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते का नक्शा मिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के डालरी जंगल क्षेत्र में ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकाने से सेना को एक नक्शा मिला है। यह नक्शा आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते से जुड़ा हुआ है। इसमें राफियाबाद के काजीनार इलाके से घुसपैठ करने के रास्ते का जिक्र है। सेना इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। नक्शे की बरामदगी के बाद सेना ने पूरे रास्ते को सील कर दिया है।

Huge cache of arms ammunition and Infiltration route map recovered from Sopore Jammu Kashmir
आतंकियों के घुसपैठ के रास्ते का नक्शा मिला - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों को शनिवार को डालरी जंगल क्षेत्र से आतंकी ठिकाने से दो एके 47 राइफल, आरपीजी-तीन, एके 47 की 2000 गोलियां, तीन वायरलेस सेट, गर्म कपड़े तथा युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए थे। रविवार को सेना ने इन हथियारों की प्रदर्शनी लगाई थी।

Huge cache of arms ammunition and Infiltration route map recovered from Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani

सूत्रों ने बताया कि बरामद 2000 गोलियां यदि लोगों तक पहुंच गई होतीं तो इससे कम से कम 20 और युवा आतंकवाद का रास्ता अपना सकते थे। इसके साथ ही आरपीजी का इस्तेमाल आईईडी बनाने में किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition and Infiltration route map recovered from Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani
हथियारों का जखीरा बरामद होने के साथ ही सेना ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है।

विज्ञापन
Huge cache of arms ammunition and Infiltration route map recovered from Sopore Jammu Kashmir
हथियारों का जखीरा - फोटो : ani

दरअसल, जिस समय सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया उस समय सूचना थी कि जंगल में एक ठिकाने पर पांच आतंकी छिपे हैं। हालांकि सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही आतंकी भाग निकले। अभी भी उनके जंगल में ही होने का शक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed