फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: बारिश का कहर, 3000 मुर्गों की हुई मौत, कई मकान बारिश में बहे

Sun, 12 Aug 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in jammu and kashmir,houses shower in flood water
भीषण बारिश के चलते हुई मुर्गों की मौत
जम्मू-कश्मीर में शनिवार देर रात को हुई भारी बारिश ने हर ओर तबाही मचाई। बारिश से आई बाढ़ के चलते कई स्थानों पर मकान बह गए और कई स्थानों पर बारिश का पानी घरों में घुस कर सारा सामान बर्बाद कर गया। कुछ जगहों पर बारिश के पानी के तेज बहाव में सड़क के कुछ हिस्से भी बह गई। वहीं पटोली ब्राह्मणा में बाढ़ के पानी से पोल्ट्री फार्म में तीन हजार मुर्गे मर गए। आसपास के घरों में पानी ने खूब तबाही मचाई। 
heavy rainfall in jammu and kashmir,houses shower in flood water
देर रात को शुरू हुई बारिश ने रविवार तड़के तीन बजे के करीब लोगों को जागने को मजबूर कर दिया। घरों में घुसे पानी और बरसाती नालों से उफनाते पानी की तेज आवाज से लोग सहम गए। करण पैलेस के नजदीक रहने वाले सादिक अली ने बताया कि तड़के तीन बजे उनके आंगन की दीवार टूटी और नाले का उफनता पानी घर में आ घुसा। इसके चलते कमरों के अंदर पानी ही पानी हो गया। इसी नाले के किनारे बने पुष्पा देवी का मकान बह गया।

पुष्पा की पुत्रवधू अंजू ने बताया कि दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। दहेज का सारा सामान पानी में समा गया। हालत यह हो गई कि घर में ना तो कुछ खाने को बचा और ना ही खाना पकाने के लिए चूल्हा और किचन का सामान। यहां कुलदीप सिंह के घर को भी आंशिक नुकसान पहुंचा। उनके घर के पास पापुलर का पेड़ ना होता तो पानी उनके घर को भी बहा ले जाता। इसके अलावा कालोनी में कई घरों की चारदीवार टूट गई। राकेश वर्मा के घर का सारा सामना बर्बाद हो गया। पानी निकालने के लिए उसे चारदीवारी तोड़नी पड़ी। 
heavy rainfall in jammu and kashmir,houses shower in flood water
सेंट्रल जेल की एक दीवार क्षतिग्रस्त
वहीं बनतालाब और नारदनी में सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। इसके अलावा गुड़ा ब्राह्मणा में भी नाले में आए उफान से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा कोट भलवाल सेंट्रल जेल की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बहुत स्थानों पर पानी मकानों और दुकानों के अंदर घुस गया। रेवेन्यू विभाग की टीम नुकसान का जायजा ले रही है। इसके अलावा पुरखू, कंग्रेल, मढ़ में भी बारिश ने कहर बरपाया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall in jammu and kashmir,houses shower in flood water
पोल्ट्री फार्म में घुसा पानी, 3000 हजार मुर्गे मरे
वहीं पटोली ब्राह्मणा में जगवीर सिंह के पोल्ट्री फार्म में बाढ़ का पानी घुसने से उसमें रखे तीन हजार मुर्गे मर गऐ। उन्होंने बताया कि आज ही मुर्गों को सप्लाई किया जाना था। मुर्गे मरने से उन्हें बहुत ज्यादा माली नुकसान हुआ है। इसके अलावा आईएमएस कालेज में भी पानी ने उत्पात मचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed