गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्थान उत्तरी कश्मीर के बारामुला में स्थित है। एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्कीइंग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह मानी जाती है । बर्फबारी के मौसम में गुलमर्ग की खूबसूरती देखते ही बनती है । तस्वीरों में देखें धरती के स्वर्ग के खूबसूरत नजारे:
2 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
समुद्र तल से करीब 8950 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के नजारों के लिए जाना जाता है ।
3 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
अंग्रेजों ने 1927 में अपने शासनकाल के दौरान गुलमर्ग की स्थापना की थी। गुलमर्ग का असली नाम गौरीमर्ग था ।
4 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
गुलमर्ग में एक बेहद खूबसूरत गोल्फ कोर्स है । इस गोल्फ कोर्स को अंग्रेजी शासनकाल में बनाया गया था ।
5 of 10
गुलमर्ग
- फोटो : File Photo
स्कींग के शौकीन लोगों के लिए गुलमर्ग एक बेहद खास जगह माना जाता है । स्कींग के शौकीन कई पर्यटक हर साल ठंडियों के मौसम में यहां आते हैं ।