{"_id":"6262ea65711ef5015a565347","slug":"ground-report-sunjwan-attack-people-said-army-and-police-personnel-saved-their-lives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ground Report Sunjwan Attack: गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से खुली नींद, पता चला घर में घुसे हैं आतंकी, जानें लोगों की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ground Report Sunjwan Attack: गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से खुली नींद, पता चला घर में घुसे हैं आतंकी, जानें लोगों की जुबानी
अजय मीनिया, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:40 AM IST
सार
आतंकी हमले के बाद मौके पर हुई फायरिंग के बीच लोग सहम गए। मुठभेड़ शुरू होते ही सेना ने सुंजवां के आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया। इस बीच मुठभेड़ को पास से देखने वाले छह परिवार दहशत में रहे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा मंजर देखा, पुलिस और सेना के जवान तुरंत नहीं पहुंचते तो जान जा सकती थी। उन्होंने सबकी जान बचा ली।
विज्ञापन
1 of 5
सुंजवां मुठभेड़ के चश्मदीद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के गवाह बने छह परिवारों के सदस्यों के चेहरे पर अभी भी दहशत साफ नजर आ रही है। तड़के तीन बजे गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से इन लोगों की आंख खुली। इन छह परिवारों में से एक मो. अनवर मलिक के घर के परिसर में आतंकी एक शौचालय में छुपे हुए थे। दूसरा परिवार अनवर के साथ के घर में रहने वाले तहसीलदार और तीसरा परिवार अनवर मलिक के घर की पिछली तरफ बीडीसी सदस्य रशीद मलिक का है। बाकी के तीन परिवार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जो अनवर के घर के सामने बनी तीन झुग्गियों में रहते हैं। खौफजदा इन परिवारों के सदस्यों ने कहा, इतना खौफनाक मंजर पहली बार देखा। सेना ने हमारी जान बचा ली।
2 of 5
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
खौफनाक मंजर के गवाह छह परिवार
सुबह 6 बजे बहन के मोबाइल नंबर से फोन आया। सेना के एक अफसर ने बात की। बताया कि उसके घर में आतंकी छुपे हैं। अफसर ने कहा, आप घबराएं नहीं, हम आपके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लाएंगे। यह सुनकर मेरे होश उड़ गए। हमारे तीन अलग-अलग घर हैं। मैं दूसरे घर में था और जिस घर में आतंकी घुसे थे, वहां मेरी पत्नी और दो बेटियां थीं। समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें। ठीक 7 बजे सेना मेरी पत्नी और बेटियों को घर से बाहर निकाल कर ले आई। -मोहम्मद अनवर मलिक
3 of 5
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
धमाके से खुली नींद, सेना ने बचाई जान
झुग्गियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के शतगुरु अहरवाल और उनकी पत्नी विद्या का कहना है कि हम लोग सो रहे थे। सुबह 3 बजे का वक्त होगा। अचानक से गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों की आवाज आने लगी। हमें लगा कि आज नहीं बच पाएंगे। एक घंटे तक वे रोते बिलखते रहे। सुबह 4 बजे के करीब सेना के जवान हमारी झुग्गियों में आए और हमें बाहर निकाल कर ले गए, लेकिन इसके पहले एक गोली उनकी झुग्गी के बाहर आकर लगी थी। उनके साथ ही दो और झुग्गियां हैं। सेना के जवानों ने हम तीनों परिवारों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे स्थान पर ले गए। यदि सेना नहीं होती तो पता नहीं क्या होता। वह लोग बच भी पाते या नहीं।
सहरी के लिए अभी उठी ही थी कि तड़तड़ाहट की आवाज आने लगी। मुझे लगा कोई पटाखे फोड़ रहा है। घर से बाहर निकल कर गेट तक भी पहुंची। सामने देखा तो सेना के जवान खड़े थे। उन्होंने कहा कि वह अपने कमरे में चले जाएं। कुछ देर के बाद सेना के जवान आए और उन्हें पिछली तरफ से घर से बाहर जाने को कहा। मुझे और मेरे बच्चों को जवानों ने दीवार फांदकर बाहर निकाला। मेरे पति इम्तियाज मिर्जा राजोरी जिले की दरहाल तहसील के तहसीलदार हैं। - पूनम मिर्जा
विज्ञापन
5 of 5
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
ऐन मौके पर पहुंच जवानों ने बचा लिया
हम लोग सो रहे थे कि अचानक से गोलियों और धमाकों की आवाजें आने लगीं। घर में मेरे पापा, बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे। एक गोली मेरे कमरे के शीशे में आकर लगी। समझ तो आ गया था कि आतंकी हमला हो गया है। उन्हें लग रहा था कि आतंकी अब उनके घर में घुसने वाले हैं, लेकिन सेना के जवान वक्त पर आ गए और उनको घर से सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी जगह ले गए। सेना का शुक्रिया, जिसकी वजह से हम बच गए। मेरी स्कार्पियो और जेसीबी भी ग्रेनेड फेंकने और गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन तो फिर आ जाएंगे। जान बचाने के लिए हम सेना के बेहद शुक्रगुजार हैं। ऐसा खौफनाक मंजर पहले नहीं देखा। -जुल्फिकार मलिक, बीडीसी सदस्य रशीद मलिक का बेटा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।