{"_id":"5c44127ebdec224c8b1aea3a","slug":"government-employees-in-jammu-and-kashmir-will-have-to-attend-republic-day-program","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K:सरकारी कर्मचारियों को 26 जनवरी को कार्यक्रम में आना अनिवार्य,बार्डर से शहर तक,चप्पे-चप्पे पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K:सरकारी कर्मचारियों को 26 जनवरी को कार्यक्रम में आना अनिवार्य,बार्डर से शहर तक,चप्पे-चप्पे पर नजर
Sun, 20 Jan 2019 11:47 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस को लेकर सरकार ने आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में सरकारी कर्मचारियों को 26 जनवरी को जम्मू और श्रीनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अनिवार्यता कर दी है। उधर जम्मू जोन के आईजी एमके सिन्हा ने कहा कि एलओसी और बार्डर पर लगातार फायरिंग हो रही है। आतंकी हमलों के भी इनपुट हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इसका सामना करने के लिए सभी एजेंसियों को अपना बेस्ट एफर्ट लगाना होगा। इसके लिए सभी एजेंसियां आपस में तालमेल बनाकर रखें। आईजी शनिवार को पुलिस, खुफिया एजेंसियों, सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस की सुरक्षा पर मंथन कर रहे थे।
Trending Videos
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हर रोज अपने-अपने क्षेत्र के खुफिया इनपुट लेकर एक-दूसरे से शेयर करें। ताकि किसी भी देश और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का पहले से ही सामना किया जा सके। बार्डर से शहर तक चप्पे-चप्पे पर नजर रखें। यह भी कहा कि जो अधिकारी गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में तैनात हैं, उनको सही दिशा निर्देश दिए जाएं। गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन स्थल से लेकर हर एक जिले में होने वाले समारोह में प्रापर पेट्रोलिंग और सर्विलांस पर जोर दिया। शहर के होटलों को खंगालने, लाज की चेकिंग, नाकों पर पूरी तरह से चेकिंग करने के लिए कहा। बार्डर से शहर को जोड़ने वाले सभी लिंक रोड पर नाके लगाने के लिए कहा गया है।
jammu high alert
- फोटो : अमर उजाला
अपने सभी स्रोत एक्टिव करें
जम्मू के एसएसपी और खुफिया एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वह अपने सभी स्रोतों को एक्टिव कर दें। हर जगह से खुफिया इनपुट जुटाएं। थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक के अधिकारी अलर्ट पर रहें। सेना, पुलिस, इंटेलिजेंस एजेंसियों के लोग आपस में संपर्क में रहें।

घुसपैठ के सभी रास्तों पर संयुक्त नाके
इंटरनेशनल बार्डर के सभी घुसपैठ के रूट पर संयुक्त नाके लगाने के लिए कहा गया है। जम्मू सांबा, कठुआ रेंज के डीआईजी से कहा कि वे रात की गश्त बढ़ाएं। गश्त पैदल होनी चाहिए। जम्मू से रामबन तक नेशनल हाईवे पर नाइट पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। यदि बार्डर के किसी भी क्षेत्र से घुसपैठ की जानकारी मिले तो उसकी जानकारी उसी समय सभी जगहों पर पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सभी बार्डर के थाने, चौकी और वीडीसी मेंबर आपस में संपर्क में रहें। हर रोज इसके लिए इनपुट जुटाएं।

University of Jammu
- फोटो : File Photo
जम्मू यूनिवर्सिटी का स्टेडियम सील
इस वर्ष जम्मू का मुख्य गणतंत्र दिवस जम्मू यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहा है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पूरे स्टेडियम को सील कर दिया है। पूरे स्टेडियम को चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। करीब 100 पुलिस कर्मियों को स्टेडियम के आसपास हर समय गश्त करने के लिए कहा गया है। यूनिवर्सिटी में आने-जाने वाले हर एक शख्स पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है।