फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल में -20.2 तो श्रीनगर में पारा पहुंचा -1.3, नलों में जम गया पीने का पानी

Fri, 18 Jan 2019 10:49 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 18 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
snowfall in jammu kashmir, temperature fall in minus in kargil and srinagar
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में वीरवार को हुई बर्फबारी से दिन के तापमान में फिर गिरावट आई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 20-23 जनवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार से इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। 
Trending Videos
snowfall in jammu kashmir, temperature fall in minus in kargil and srinagar
snowfall - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। इससे अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिर गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
snowfall in jammu kashmir, temperature fall in minus in kargil and srinagar
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in jammu kashmir, temperature fall in minus in kargil and srinagar
snowfall - फोटो : बासित जरगर
स्थान        न्यूनतम तापमान 
कारगिल     माइनस 20.2
लेह            माइनस 12.0
गुलमर्ग        माइनस 10.0
पहलगाम     माइनस 5.1
श्रीनगर        माइनस 1.3
 
विज्ञापन
snowfall in jammu kashmir, temperature fall in minus in kargil and srinagar
snowfall - फोटो : बासित जरगर
घाटी के लिए मौसम एडवाइजरी जारी
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने आगामी मौसम को देखते हुए मौसम एडवाइजरी जारी की है। इसमें 20 से 23 जनवरी को कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इसमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। किसानों को मौसम से होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय करने के लिए कहा गया है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में लोगों को न जाने की हिदायत दी गई है। जिला उपायुक्तों को जरूरी आपात प्रबंधन इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed