फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंक की धमकी पर भारी बेटियों का दम, घाटी में हिजाब पहनकर पुलिस भर्ती में दौड़ी लड़कियां

Fri, 23 Sep 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
girls in kashmir valley appeared in the police recruitment of SPO
पुलिस भर्ती में दौड़ी लड़कियां - फोटो : Amar Ujala
आतंकियों व अलगाववादियों की धमकियों और फरमानों का मुंह चिढ़ाते हुए कश्मीर की लड़कियों में भी पुलिस भर्ती होने का जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। इनके इस जज्बे ने आतंकियों के होश फाख्ता कर दिए हैं। देखें बेटियों की हिम्मत कैसे पड़ी आतंकियों की हिम्मत पर भारी, तस्वीरें-
girls in kashmir valley appeared in the police recruitment of SPO
कश्मीर में आयोजित सेना और पुलिस की भर्ती - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर में आयोजित सेना और पुलिस की भर्ती रैलियों में युवाओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुलवामा और अनंतनाग में भर्ती रैली में भाग लेकर लौट रहे कई युवाओं के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। 
girls in kashmir valley appeared in the police recruitment of SPO
एसपीओ भर्ती - फोटो : Amar Ujala
भर्ती रैली से दूर रहने के लिए लश्कर और हिजबुल आतंकी तंजीमों ने धमकियां दी हैं। अलगाववादी भी लगातार फरमान जारी कर रहे हैं। हर तरह से डराया-धमकाया जा रहा है, फिर भी जोश कम नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
girls in kashmir valley appeared in the police recruitment of SPO
पुलिस भर्ती - फोटो : Amar Ujala
लड़कों की तो लंबी-लंबी कतारें लग ही रही हैं, लड़कियां भी भर्ती के लिए हिजाब पहने दौड़ती नजर आ रहीं हैं। वीरवार को कुलगाम में पुलिस भर्ती रैली स्थल उत्साह से लबरेज दिखा। कुल 1258 आवेदक बेखौफ पहुंचे। इनमें लड़कियां भी थीं। अधिकांश लड़कियां हिजाब में थीं। उन्होंने बाकायदा दौड़ में हिस्सा लेकर एसपीओ पद पर अपनी दावेदारी जताई। 
विज्ञापन
girls in kashmir valley appeared in the police recruitment of SPO
एसपीओ भर्ती - फोटो : Amar Ujala
इसी तरह का उत्साह अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और अवंतिपोरा में भी देखने को मिला। पुलिस के अधिकारी भी मान रहे हैं कि धमकियाें के चलते भर्ती रैली में जोश दिखने की संभावना कम ही लग रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed