फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर: अजीत पर आजाद का वार, लोगों से मिलने के 'डोभाल स्टाइल' पर गुलाम नबी ने लगाया गंभीर आरोप

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
ghulam nabi azad reaction on nsa ajit doval interacting with locals in shopian yesterday
अजीत डोभाल, गुलाम नबी आजाद

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कश्मीरियों के साथ डोभाल के बिरयानी खाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो।



 

ghulam nabi azad reaction on nsa ajit doval interacting with locals in shopian yesterday
शोपियां में लोगों के साथ खाना खाते अजीत डोभाल

बुधवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ शोपियां सडक के किनारे खड़े होकर बिरयानी खाई थी। शोपियां की सड़कों पर स्थानीय लोगों के साथ खाना खाने के अलावा उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 



 

ghulam nabi azad reaction on nsa ajit doval interacting with locals in shopian yesterday
पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाते अजीत डोभाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद आज यानी गुरुवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। वह घाटी में मौजूदा हालात पर पार्टी कैडर से चर्चा करेंगे। इसमें अनुच्छेद 370 को हटाने, जम्मू-कश्मीर को केंद्र प्रशासित बनाने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ghulam nabi azad reaction on nsa ajit doval interacting with locals in shopian yesterday
पुलिस के जवानों का हौसला बढ़ाते अजीत डोभाल

सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर आदि मौजूद रहेंगे। अनुच्छेद 370 को हटाने पर राज्यसभा में आजाद ने विरोध किया था। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताया था। आजाद ने कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात पर सवाल उठाए थे। 

 

विज्ञापन
ghulam nabi azad reaction on nsa ajit doval interacting with locals in shopian yesterday
सीआरपीएफ के जवानों का हौसला बढ़ाते अजीत डोभाल

उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को भाजपा ने नजरबंद किया है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार गुरुवार को श्रीनगर में गुलाम नबी आजाद के पहुंचने की सूचना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed