फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: गिलानी का सेमिनार, 'हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट'

Mon, 15 Jun 2015 01:42 AM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन

PICS: गिलानी का सेम‌िनार, 'हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट'

Geelani seminar: Gautam Navlakha among four arrested in Kashmir

हुर्रियत (जी) अध्यक्ष सैय्यद अली शाह गिलानी के भारत विरोधी सेमिनार को पुलिस ने विफल कर दिया। राज्य सरकार की ओर से इस पर प्रतिबंध लगाने के बाद सेमिनार में भाग लेने पहुंचे मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलक्खा, तीन सिख नेताओं सहित कई हुर्रियत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कट्टरपंथी गिलानी सहित कई हुर्रियत कार्यकर्ताओं को नजरबंद रखा गया।

PICS: गिलानी का सेम‌िनार, 'हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट'

Geelani seminar: Gautam Navlakha among four arrested in Kashmir

गिलानी की ओर से हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट फासिज्म विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का हैदरपोरा स्थित हुर्रियत कार्यालय में आयोजन किया गया था। सेमिनार के मद्देनजर हुर्रियत कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। गिलानी के घर के बाहर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। हुर्रियत कार्यालय की ओर आने जाने पर रोक लगा दी गई।

PICS: गिलानी का सेम‌िनार, 'हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट'

Geelani seminar: Gautam Navlakha among four arrested in Kashmir

सेमिनार में शामिल होने के लिए पहुंचे गौतम नौलक्खा तथा तीन सिख नेताओं को श्रीनगर के एक होटल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हुर्रियत नेता सैयद इम्तियाज हैदर, बशीर अंद्राबी तथा अन्य को एयरपोर्ट रोड पर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे जुलूस की शक्ल में गिलानी के आवास की ओर बढ़ रहे थे। हुर्रियत प्रवक्ता के अनुसार गिलानी के साथ-साथ मोहम्मद अशरफ शेरई, अयाज अकबर तथा राजा मेहराजुदीन को भी नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: गिलानी का सेम‌िनार, 'हाउ टू रिजस्ट द इंडियन स्टेट'

Geelani seminar: Gautam Navlakha among four arrested in Kashmir

सेमिनार के लिए अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान, दल खालसा के कंवरपाल सिंह, गौतम नौलक्खा तथा क्रिश्चियन समुदाय के लोगों को आमंत्रित किया गया था। डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि रियासत में किसी भी कीमत पर भारत विरोधी गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। गिलानी ने सरकारी रवैये के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम की अनुमति न देना सरकार के रवैये को दर्शाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed