फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरुण-स्वराज का तिरंगा प्रेम, उस दिन सुषमा के साथ पहुंचे थे जेटली, यह है एक अमर किस्सा

Sun, 25 Aug 2019 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
former finance minister arun jaitley passes away, arun jaitley's jammu kashmir connection
अरुण जेटली और सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

25 जनवरी, 2011 को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भाजपा की राष्ट्रीय एकता यात्रा कठुआ में रोक दी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ जम्मू में घुसने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि कोलकाता से 13 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संपन्न होनी थी।


 

former finance minister arun jaitley passes away, arun jaitley's jammu kashmir connection
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कठुआ में गिरफ्तार ये नेता गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल चौक में झंडा फहराने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माधोपुर से रावी नदी का पुल पार कर लखनपुर इलाके में घुसे थे। इन्हें श्रीनगर जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने राज्य में धारा 144 लागू की हुई थी।
former finance minister arun jaitley passes away, arun jaitley's jammu kashmir connection
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार नेताओं में संसद के दोनों सदनों में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, शांता कुमार, अनंत कुमार, तत्कालीन बीजेपी युवा मोर्चा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी शामिल थे। इन नेताओं को उसी जगह से गिरफ्तार किया गया, जहां से 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
former finance minister arun jaitley passes away, arun jaitley's jammu kashmir connection
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि, गिरधारी लाल डोगरा के दामाद अरुण जेटली का भी जम्मू-कश्मीर से विशेष नाता रहा है। 17 जुलाई, 2015 को गिरधारी लाल डोगरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जेटली अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लेकर आए थे।

विज्ञापन
former finance minister arun jaitley passes away, arun jaitley's jammu kashmir connection
अरुण जेटली (फाइल फोटो)

जेटली जम्मू और विशेष रूप से हीरानगर के लोगों को विशेष तरजीह देते थे। क्षेत्र और इलाके के लोगों की अच्छी पहचान रखने वाले जेटली अक्सर लोगों के काम आते रहे हैं। यही वजह है कि न सर्फ भाजपा बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के लोगों में भी शोक की लहर है। जेटली के जाने का नुकसान सिर्फ हीरानगर ही नहीं पूरे जम्मू कश्मीर के लोगों को है। गांव में मायूसी छाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed