फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक: हाई अलर्ट पर सभी एयरफोर्स स्टेशन, डीजीपी ने कही ये बात

Sun, 27 Jun 2021 03:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
First Drone Attack on Indian Military Base All Air Force Stations on High Alert
हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त - फोटो : संजय कुमार

जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात करीब दो बजे महज पांच मिनट के अंतराल में दो धमाके हुए। जिसमें हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत को नुकसान पहुंचा है। इस स्थान की देखरेख का जिम्मा वायुसेना के हवाले है। दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। विस्फोट में वायुसेना के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात के बाद जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 



बता दें कि भारतीय सैन्य ठिकाने पर यह पहला ड्रोन अटैक हुआ है। इसको लेकर अभी तक वायुसेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने वायुसेना स्टेशन पर हुए दोहरे विस्फोट को आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने दोनों धमाकों में ड्रोन के इस्तेमाल से विस्फोटक सामग्री गिराने की आशंका जाहिर की है।

First Drone Attack on Indian Military Base All Air Force Stations on High Alert
हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त - फोटो : संजय कुमार
मकवाल बॉर्डर से एयरपोर्ट की दूरी कर रही है पाकिस्तान की साजिश की ओर इशारा

बता दें कि हवाई मार्ग से एयरपोर्ट से मकवाल बॉर्डर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। आशंका जताई जा रही है कि इस ड्रोन को सीमा पार से हैंडल किया जा रहा था। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोटों में आतंकवादी नेटवर्क की संभावित संलिप्तता समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक भी हुई है।

First Drone Attack on Indian Military Base All Air Force Stations on High Alert
हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त - फोटो : संजय कुमार

एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो मौके पर पहुंचे

एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इसके साथ ही डीआईजी सीआरपीएफ भी वायुसेना स्टेशन पहुंचे हैं। एयरपोर्ट में दो धमाकों की घटना से जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
First Drone Attack on Indian Military Base All Air Force Stations on High Alert
हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त - फोटो : संजय कुमार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि वायुसेना स्टेशन पर आज पहले दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों के बाद गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच जारी है। उधर, वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, जो आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश में हैं, लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पश्चिमी वायु कमांडर एयर मार्शल वीआर चौधरी जम्मू वायुसेना स्टेशन में हैं।

विज्ञापन
First Drone Attack on Indian Military Base All Air Force Stations on High Alert
हवाई अड्डे में धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त - फोटो : संजय कुमार

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन, अवंतीपोरा, उधमपुर समेत सभी एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जम्मू में हाई अलर्ट है। माता वैष्णो देवी धाम के साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा कड़ी की गई है। एयरफोर्स स्टेशन में ड्रोन घुसने की घटना सुरक्षा संबंधी कई सवाल खड़े कर रही है। बता दें कि पाकिस्तान सीमावर्ती इलाकों में लगातार ड्रोन के जरिए रेकी कर रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed