फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: तबाही मचा सकती थी जम्मू के ट्रेड फेयर में लगी भीषण आग

Sun, 22 Jan 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 Jan 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
fire breaks down in jammu trade fair
गांधीनगर में लगी भीषण आग - फोटो : AMAR UJALA
जम्मू शहर की गोल मार्केट के बीच स्थित ओकाफ की जमीन पर लगाए ट्रेड फेयर में भीषण आग लग गई। शनिवार की रात को लगी आग में 50 से अधिक विभिन्न उत्पादों के स्टाल जलकर राख हो गए। 

 
fire breaks down in jammu trade fair
गांधीनगर में लगी भीषण आग - फोटो : AMAR UJALA
आग पर समय रहते करीब एक दर्जन दमकल वाहनों की मदद से काबू पा लिया गया। आग और फैलती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। आग लगने का कारण जेेनरेटर से निकलनी वाली लपटों को माना जा रहा है। कुछ लपटें ट्रेड फेयर के लिए लगाए गए टेंट पर जा पड़ीं।
fire breaks down in jammu trade fair
गांधीनगर में लगी भीषण आग - फोटो : AMAR UJALA
देखते ही देखते मोम से तैयार किए गए टेंट ने आग पकड़ ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire breaks down in jammu trade fair
गांधीनगर में लगी भीषण आग - फोटो : AMAR UJALA
जानकारी के अनुसार गोल मार्केट में निजी व्यवसायियों की ओर से ट्रेड फेयर आयोजित किया गया था। ट्रेड फेयर में बाजार में क्राकरी, कपड़े, कास्मेटिक, जूतों, अंडर गारमेंट, सर्दियों के कपड़े, खिलौने सहित कई अन्य स्टाल थे। रात को करीब आठ बजे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
fire breaks down in jammu trade fair
गांधीनगर में लगी भीषण आग - फोटो : AMAR UJALA
घटना की सूचना पाकर दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच काफी हद तक दुकानदारों ने अपने सामान को आग से बचा लिया। यह ट्रेड फेयर जम्मू के एक व्यापारी और दिल्ली के दो सगे भाइयों की ओर से लगवाया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed